Homeराज्यबिहारबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 23 IAS अधिकारियों का तबादला

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 23 IAS अधिकारियों का तबादला

पटना: बिहार के प्रशासनिक महकमे में शनिवार देर रात बड़ा फेरबदल किया गया। राज्य सरकार ने 23 आईएएस अधिकारियों का तबादला करते हुए कई जिलों में उप विकास आयुक्त (DDC), अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) और नगर आयुक्त के पदों पर नई तैनाती की है। तबादले की अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी कर दी गई है।

इस प्रशासनिक बदलाव में 2022 और 2023 बैच के अधिकारियों के साथ 2024 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

कई जिलों को मिले नए DDC

तबादले के तहत श्रेया श्री को खगड़िया का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। वहीं पूर्णिया के एसडीओ तुषार कुमार को मधुबनी का उप विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा मुजफ्फरपुर पश्चिम की एसडीओ आकांक्षा आनंद को सासाराम का DDC बनाया गया है। नौगछिया के एसडीओ रोहित कर्दम को जमुई का उप विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है।

नेहा कुमारी को कटिहार का DDC और शिप्र विजयकुमार चौधरी को भी जमुई में नई जिम्मेदारी दी गई है।

दरभंगा और पूर्णिया नगर निगम को मिले नए आयुक्त

प्रशासनिक फेरबदल में नगर निगमों में भी महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है।

बाढ़ की एसडीओ गरिमा लोहिया को दरभंगा नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। वहीं दानापुर के एसडीओ अनिरुद्ध पाण्डेय को पूर्णिया नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

उद्योग और समाज कल्याण विभाग में भी बदलाव

कटिहार के एसडीओ प्रधुम्न सिंह यादव को उद्योग विभाग के निदेशक तथा खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं पूर्वी चंपारण के अरेराज की एसडीओ अंजली शर्मा को समाज कल्याण विभाग में निदेशक बनाया गया है।

भागलपुर के कृष्ण चंद्र गुप्ता को मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में महानिरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन अधिकारियों को मिली SDO की जिम्मेदारी

प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई अनुमंडलों में भी नए एसडीओ की नियुक्ति की गई है। इनमें शामिल हैं.

विरूपाक्ष विक्रम सिंह – दानापुर
प्रिया रानी – सासाराम
कृष्णा जोशी – बाढ़
प्रेम कुमार – हवेली खड़गपुर
सैयद आदिल मोहसीन – मढ़ौरा
अजय यादव – बेगूसराय
सूरज कुमार – कटिहार
विग्नेश टीए – पूर्णिया
जतिन कुमार – शेरघाटी, गया
के. परीक्षित – नौगछिया, भागलपुर
महेश कुमार – तारापुर, मुंगेर
कशिश बक्शी – पटना सिटी

जल्द नए पद पर देना होगा योगदान

सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार, स्थानांतरित किए गए अधिकारियों को अपने नए पदस्थापन पर जल्द योगदान देने का निर्देश दिया गया है। इस बदलाव के बाद जिला प्रशासन और शहरी निकायों में कई महत्वपूर्ण पदों पर नई टीम काम करेगी।

एक नजर में

23 IAS अधिकारी – तबादला
DDC पद – कई जिलों में नई नियुक्तियां
SDO पद – कई अनुमंडलों में बदलाव
नगर आयुक्त – दरभंगा और पूर्णिया में नई नियुक्ति
अधिसूचना – सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी
नई जिम्मेदारी – अधिकारियों को शीघ्र योगदान का निर्देश

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments