Homeराज्यPK का तंज: तेजस्वी को 10वीं पास करने की सलाह पर बोले-...

PK का तंज: तेजस्वी को 10वीं पास करने की सलाह पर बोले- CM सम्राट चौधरी को भी दें ऐसा सुझाव

पटना: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (PK) ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के उस बयान पर तंज कसा है, जिसमें उन्होंने तेजस्वी यादव को 10वीं पास करने की सलाह दी थी। PK ने कहा कि अगर शिक्षा मंत्री ने तेजस्वी यादव को 10वीं पास करने का सुझाव दिया है, तो अगली कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी 10वीं पास करने का सुझाव देना चाहिए।

छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर भी सरकार पर हमला

प्रशांत किशोर ने छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज को लेकर भी सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में बिहार में जब भी कोई प्रदर्शन करने आया, उस पर लाठी चलाने की स्थिति बनी। उन्होंने कहा कि पिछले 2-3 महीनों में लोकतंत्र की ताकत दिखाई दे रही है और अब सरकार-प्रशासन छात्रों पर कार्रवाई करने से पहले कम से कम दो बार सोच रहा है।

PK ने छात्रों की मांगों को जायज बताते हुए कहा कि सरकार को छात्रों की बात सुननी चाहिए और उनकी मांगों पर सकारात्मक फैसला लेना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments