Homeविश्व समाचारकैलाश मानसरोवर और गोसाईंकुंड जा रहे 250 से अधिक तीर्थयात्रियों का संपर्क...

कैलाश मानसरोवर और गोसाईंकुंड जा रहे 250 से अधिक तीर्थयात्रियों का संपर्क टूटा, अधिकांश भारतीय होने का अनुमान

काठमांडू : बाढ़ के कारण कैलाश मानसरोवर और गोसाईंकुंड की यात्रा पर निकले 250 से अधिक तीर्थयात्री संपर्कविहीन हो गए हैं। इनमें अधिकांश भारतीय पर्यटक होने की जानकारी मिली है।

पर्यटन विभाग के पर्यटक पुलिस के डीएसपी विश्वराज अधिकारी ने बताया कि इनमें से अधिकांश तीर्थयात्री कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए हुए हैं और अभी तक उनसे संपर्क स्थापित नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि इस मौसम में अधिकांश भारतीय श्रद्धालु मानसरोवर की यात्रा पर रहते हैं।

डीएसपी अधिकारी के अनुसार, फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि बाढ़ प्रभावित मार्गों पर कुल कितने तीर्थयात्री मौजूद थे। उन्होंने कहा कि संबंधित निकायों के साथ मिलकर यात्रियों का विवरण और आंकड़े जुटाने का काम जारी है।

उन्होंने बताया कि प्रशासन इस समय यात्रियों की स्थिति का पता लगाने के साथ-साथ राहत और बचाव अभियान की तैयारी एवं समन्वय में जुटा हुआ है। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में संपर्क व्यवस्था बाधित होने के कारण तीर्थयात्रियों की वास्तविक स्थिति का पता लगाने में कठिनाई हो रही है।

इसी बीच काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास लगातार नेपाल सरकार से संपर्क कर भारतीय श्रद्धालुओं के बारे में और अधिक जानकारी जुटाने में लगा है। नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव स्वयं नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरुंग और विदेश मंत्री शिशिर खनाल से सीधे संवाद में हैं और भारतीय पर्यटकों के सुरक्षित वापसी की हर संभावना पर बातचीत कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments