Homeविश्व समाचारनेपाल के सोलुखुम्बु में दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर : एक विदेशी नागरिक...

नेपाल के सोलुखुम्बु में दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर : एक विदेशी नागरिक की मौत, एक घायल

काठमांडू : नेपाल के सोलुखुम्बु में दो हेलिकॉप्टरों के आपस में टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, फिस्टेल और डायनेस्टी एयर के हेलिकॉप्टर फेरीचे हेलिपैड पर उतरते समय आपस में टकरा गए।

प्राधिकरण के सूचना अधिकारी ज्ञानेन्द्र भुल ने बताया कि फेरीचे हेलिपैड पर उतरने के दौरान दोनों हेलिकॉप्टरों के पंखों के टकराने की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

सोलुखुम्बु जिला पुलिस कार्यालय के डीएसपी नवीनराज बुढाथोकी के अनुसार, खुम्बु पासांगल्हामु फेरीचे हेलिपैड पर उतरते समय दोनों हेलिकॉप्टरों के पंखे आपस में टकरा गए, जिससे यह दुर्घटना हुई। मृतक किस देश के नागरिक हैं, इसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए माउंटेन हेलिकॉप्टर से भेजा गया है। सोलुखुम्बु के पुलिस निरीक्षक मौसम तामांग के अनुसार, मृतक विदेशी नागरिक हैं। उनके शव को प्रभु हेलिकॉप्टर से लुक्ला लाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments