Homeराज्यखानकाह मुजीबिया में नीतीश कुमार ने की चादरपोशी, बिहार में अमन-चैन की...

खानकाह मुजीबिया में नीतीश कुमार ने की चादरपोशी, बिहार में अमन-चैन की मांगी दुआ

पटना: फुलवारी शरीफ स्थित प्रसिद्ध खानकाह मुजीबिया में उर्स के अवसर पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने चादरपोशी की। पीर साहब से मुलाकात के बाद उन्होंने खानकाह में दुआ की और बिहार में अमन-चैन, शांति, भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और सुख-समृद्धि की कामना की।

नीतीश कुमार ने कहा कि खानकाह मुजीबिया भारत में राष्ट्रीय एकता, धार्मिक सहिष्णुता और सामाजिक सद्भाव का महत्वपूर्ण प्रतीक है। यहां हर वर्ग और धर्म के लोग श्रद्धा के साथ पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि स्थापना काल से ही खानकाह शांति, मानवता और भाईचारे का संदेश देती रही है और यहां धर्म एवं संप्रदाय के आधार पर किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाता।

हर साल होता है चार दिवसीय उर्स

खानकाह मुजीबिया में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर हर वर्ष चार दिवसीय उर्स का आयोजन किया जाता है। इस दौरान देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और जायरीन पहुंचते हैं। उर्स के मौके पर चादरपोशी की परंपरा रही है और बिहार में शांति, अमन-चैन एवं सुख-समृद्धि के लिए दुआ की जाती है।

खानकाह मुजीबिया के वर्तमान सज्जादानशीं हजरत अल्लाज मौलाना सैयद शाह मोहम्मद अयातुल्लाह कादरी हैं। वे खानकाह के 11वें सज्जादानशीं हैं।

कई नेता और समर्थक रहे मौजूद

चादरपोशी के दौरान फुलवारी विधायक एवं पूर्व मंत्री श्याम रजक, वक्फ बोर्ड के चेयरमैन इरशादुल्लाह, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन सर्राफ, फुलवारी प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, फुलवारी नगर अध्यक्ष मो. मिनहाज समेत कई नेता, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थकों ने भी खानकाह में पहुंचकर दुआ की और बिहार में शांति एवं भाईचारे की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments