Homeराज्यछपरा में वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, आक्रोशित...

छपरा में वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

सारण : शहर के श्यामचक ओवरब्रिज के पास सुबह-सुबह नगर निगम के एक कचरा उठाने वाले वाहन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक मासूमगंज निवासी जगदीश राय है।

जानकारी के अनुसार जगदीश राय सुबह-सुबह अपने ग्राहकों को दूध देने जा रहे थे। इसी दौरान श्यामचक फ्लाईओवर के निचले लेन में यह दुर्घटना घटी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित मोहल्लेवासी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

उग्र लोगों ने सड़क जाम कर दिया जिससे छपरा-सिवान, छपरा-बलिया उत्तर प्रदेश एवं छपरा-जलालपुर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई । सड़क पूरी तरह जाम होने से शहर में यातायात व्यवस्था चरमरा गई।

घटना की सूचना मिलते ही भगवान बाजार थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और उग्र लोगों को शांत कराने व समझाने-बुझाने के प्रयास में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments