Homeराज्यबिहारएडुसैट 2027 में 5 करोड़ तक के स्कॉलरशिप रिवॉर्ड, JEE-NEET समेत 10वीं-11वीं...

एडुसैट 2027 में 5 करोड़ तक के स्कॉलरशिप रिवॉर्ड, JEE-NEET समेत 10वीं-11वीं के छात्रों के लिए मौका

पटना : प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एडुकैमी की ओर से एडुसैट 2027 स्कॉलरशिप एवं एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा IIT-JEE, NEET-UG और कक्षा 10वीं-11वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा का ऑफलाइन मोड 3 अक्टूबर और ऑनलाइन मोड 5 से 10 अक्टूबर तक निर्धारित किया गया है।

एडुसैट 2027 के तहत विद्यार्थियों के लिए 5 करोड़ तक के स्कॉलरशिप रिवॉर्ड की घोषणा की गई है। परीक्षा में प्रथम रैंक हासिल करने वाले विद्यार्थी को 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार, 100 प्रतिशत ट्यूशन फीस में छूट के साथ नि:शुल्क बोर्डिंग और लॉजिंग की सुविधा दी जाएगी।

वहीं, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः 11 हजार और 5 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। इसके साथ ही दोनों रैंक के विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत ट्यूशन फीस में छूट और बोर्डिंग-लॉजिंग की सुविधा भी दी जाएगी।

रैंक 4 से 11 तक आने वाले विद्यार्थियों को 3,100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, रैंक 12 से 20 तक के विद्यार्थियों को स्मार्टवॉच समेत अन्य आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों के लिए भी अलग-अलग स्कॉलरशिप और रिवॉर्ड का प्रावधान किया गया है।

संस्थान के निदेशक विकास चौहान, विकास डामनिया और मुस्कान डामनिया ने बताया कि एडुसैट का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना और उनकी आर्थिक मदद करना है।

एडुसैट 2027 में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थी एडुकैमी की वेबसाइट पर नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। परीक्षा के जरिए विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ स्कॉलरशिप और आकर्षक पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments