Homeराज्यJDU की 18 सितंबर को बड़ी बैठक, विधायकों को अचानक पटना बुलाया...

JDU की 18 सितंबर को बड़ी बैठक, विधायकों को अचानक पटना बुलाया गया

पटना : JDU का नाम बदलने की मांग के बीच जनता दल यूनाइटेड ने 18 सितंबर को पार्टी की बड़ी बैठक बुलाई है। बैठक पटना स्थित JDU के प्रदेश कार्यालय में आयोजित होगी। पार्टी की ओर से सभी विधायकों को बैठक की सूचना दी जा रही है और उन्हें 18 सितंबर को पटना पहुंचने के लिए कहा गया है।

मंत्री और JDU विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने बताया कि बैठक के दौरान विधायकों को विधायी कार्यों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। उन्होंने इसे पार्टी के प्रबोधन कार्यक्रम का हिस्सा बताया है।

श्रवण कुमार के मुताबिक, प्रबोधन कार्यक्रम में विधायकों को विधानसभा की कार्यवाही और विधायी प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी। इसमें प्रश्नकाल, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, कार्य स्थगन प्रस्ताव समेत विधानसभा की अन्य संसदीय प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बाहर से भी लोग शामिल होंगे। हालांकि, बैठक में कौन-कौन से नेता और अन्य लोग मौजूद रहेंगे, इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी। मुख्यमंत्री के बैठक में शामिल होने को लेकर भी फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विधानसभा का सत्र नहीं चलने के बावजूद JDU विधायकों को अचानक 18 सितंबर को पटना बुलाए जाने से राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बैठक में JDU के वरिष्ठ नेताओं के साथ बड़ी संख्या में विधायक शामिल हो सकते हैं।

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार समेत अन्य विधायकों के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। बैठक में सरकार के कामकाज को लेकर विधायकों से फीडबैक लिए जाने और आगे की रणनीति पर चर्चा होने के भी कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, इस संबंध में पार्टी की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

एमएलसी चुनाव से पहले JDU विधायकों की यह बैठक राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। खासकर पार्टी के नाम बदलने की मांग के बीच बुलाई गई इस बैठक को लेकर राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments