Homeहेल्थ17-18 सितंबर को पटना में राष्ट्रीय रोगी सुरक्षा कार्यक्रम, देशभर के विशेषज्ञ...

17-18 सितंबर को पटना में राष्ट्रीय रोगी सुरक्षा कार्यक्रम, देशभर के विशेषज्ञ होंगे शामिल

पटना : स्वास्थ्य सेवाओं में रोगी सुरक्षा, गुणवत्ता और मरीजों के विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से पटना में 17 और 18 सितंबर 2026 को दो दिवसीय राष्ट्रीय रोगी सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देशभर के प्रमुख चिकित्सक, हेल्थकेयर लीडर्स, रोगी सुरक्षा एवं गुणवत्ता विशेषज्ञ और नीति-निर्माता शामिल होंगे।

कार्यक्रम का आयोजन रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल की ओर से CAHO, AHPI और CII Bihar के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी करेंगे।

दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और मरीज-केंद्रित बनाने को लेकर विशेषज्ञों के बीच विचार-विमर्श होगा। इसमें हेल्थकेयर सेक्टर से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी और रोगी सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए व्यावहारिक उपायों पर मंथन किया जाएगा।

रोगी सुरक्षा केवल अस्पताल या तकनीक से जुड़ा विषय नहीं

रुबन ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के प्रबंध निदेशक डॉ. सत्यजीत कुमार सिंह ने कहा कि रोगी सुरक्षा केवल अस्पताल या तकनीक से जुड़ा विषय नहीं है, बल्कि यह मरीज और उसके परिवार के विश्वास से सीधे जुड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा कि मरीज को सही उपचार देने के साथ-साथ उसकी पूरी उपचार यात्रा को सुरक्षित बनाना भी स्वास्थ्य व्यवस्था की जिम्मेदारी है। इसके लिए बेहतर सिस्टम, टीमवर्क, स्पष्ट संवाद, सुरक्षित दवा-प्रयोग, संक्रमण नियंत्रण और घटनाओं से सीखने की संस्कृति जरूरी है।

इन विषयों पर होगी चर्चा

राष्ट्रीय रोगी सुरक्षा कार्यक्रम में Medication Safety, Diagnostic Safety, Surgical Safety, Human Factors और Patient & Family Engagement जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। इसके अलावा Data, Digital Technology और Artificial Intelligence के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुरक्षित बनाने के तरीकों पर भी विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं के दौरान होने वाली घटनाओं और Near Miss से सीखने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। इसके तहत दोषारोपण के बजाय घटनाओं के कारणों को समझकर व्यवस्था में सुधार करने की संस्कृति को बढ़ावा देने पर चर्चा होगी।

सामूहिक प्रयास पर जोर

डॉ. सत्यजीत कुमार सिंह ने कहा कि रोगी सुरक्षा में स्थायी सुधार के लिए चिकित्सकों, अस्पताल प्रबंधन, विशेषज्ञों और नीति-निर्माताओं का सामूहिक प्रयास जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पटना में आयोजित होने वाली यह राष्ट्रीय पहल स्वास्थ्य सेवाओं में व्यावहारिक और मापनीय सुधारों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

कार्यक्रम का साझा संदेश है कि हर मरीज सुरक्षित उपचार का हकदार है और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवा पूरे स्वास्थ्य तंत्र की साझा जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम विवरण

  • आयोजक: रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल, पटना
  • सहयोग: CAHO, AHPI और CII Bihar
  • दिनांक: 17–18 सितंबर 2026
  • स्थान: होटल मौर्या, पटना
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments