Homeफ़िल्मVVAN Chhath Song: ‘छठी मइयां’ सॉन्ग ने मचाई धूम, श्वेता तिवारी बोलीं-...

VVAN Chhath Song: ‘छठी मइयां’ सॉन्ग ने मचाई धूम, श्वेता तिवारी बोलीं- पूरे बिहार में हो रही चर्चा

VVAN Chhath Song: बॉलीवुड फिल्म ‘द वन’ का छठी मइयां सॉन्ग रिलीज होने के बाद लगातार चर्चा में बना हुआ है। बिहार की संस्कृति और छठ पर्व की आस्था से जुड़े इस गाने को लेकर फिल्म की टीम भी उत्साहित है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान श्वेता तिवारी ने बिहार में ‘छठी मइयां’ गाने को मिल रहे रिस्पॉन्स का जिक्र किया। इस दौरान तमन्ना भाटिया, सिद्धार्थ मल्होत्रा और एकता कपूर भी मौजूद रहे।

छठी मइयां सॉन्ग को लेकर क्या बोलीं श्वेता तिवारी?

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान श्वेता तिवारी ने ‘छठी मइयां’ गाने की तारीफ करते हुए एक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि गाना रिलीज होने के बाद उन्हें एक खास शख्स का फोन आया था। फोन पर उन्होंने कहा कि छठ पर्व को बड़े पर्दे पर देखकर लोग काफी खुश हैं और बिहार में इसे लेकर उत्साह का माहौल है।

श्वेता तिवारी के मुताबिक, फोन करने वाले शख्स ने कहा कि पूरे बिहार में ‘छठी मइयां’ गाने की चर्चा हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को कहीं न कहीं पहले से उम्मीद थी कि अगर छठ पर्व को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा तो एकता कपूर ही इसे लेकर आएंगी।

Video : https://youtu.be/FCRb4kjnRx4?si=q_8iOgaI7IYpfdCQ

तमन्ना भाटिया ने भी शेयर किया अपना अनुभव

फिल्म में छठ पर्व से जुड़े सीक्वेंस को लेकर तमन्ना भाटिया ने भी अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि भारत में लोककथाओं और परंपराओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन इन परंपराओं को बड़े पर्दे पर सही तरीके से प्रस्तुत करना आसान नहीं होता।

तमन्ना ने बताया कि फिल्म के लिए छठ से जुड़ा सीक्वेंस शूट करते समय उन्हें इस पर्व को करीब से समझने का अवसर मिला। इस दौरान वह भावुक भी हो गई थीं। उन्होंने खास तौर पर छठ की उस परंपरा का जिक्र किया, जिसमें लोग उगते सूर्य के साथ-साथ ढलते सूर्य को भी अर्घ्य देते हैं।

25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘द वन’

‘द वन’ की रिलीज डेट में पहले कई बदलाव किए जा चुके हैं। फिल्म को शुरुआत में 2025 में छठ पूजा के मौके पर रिलीज करने की घोषणा की गई थी। इसके बाद रिलीज डेट मई 2026 और फिर 28 अगस्त की गई। अब फिल्म की रिलीज डेट 25 सितंबर तय की गई है।

फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है, जबकि शोभा कपूर और एकता कपूर इसके निर्माता हैं। फिल्म में बिहार की संस्कृति और छठ पर्व से जुड़े पहलुओं को भी कहानी का हिस्सा बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments