अररिया 07 अगस्त
अररिया में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार पहिया वाहन से 278.56 लीटर विदेशी शराब व बीयर जब्त किया। मामले में दो तस्करों की गिरफ्तारी भी की गई।
मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग ने किशनगंज से अररिया की ओर आने वाल फोर लेन सड़क में जोकीहाट थानान्तर्गत हरवा चौक पर बीती रात्रि वाहन जांच के क्रम में अवैध विदेशी शराब एवं दो अभियुक्त को एक चार पहिया वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं आरएस थानान्तर्गत हरिया बारा टोल प्लाजा के पास वाहन जांच के कम में अवैध विदेशी शराब के साथ एक चार पहिया वाहन को जब्त किया गया, कार्रवाई के क्रम में चालक भागने में सफल रहा।
गिरफ्तार अभियुक्त एवं फरार वाहन चालक वाहन मालिक के विरूद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 की धारा 30 के अंतर्गत मद्य निषेध थाना में कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
कुल 278.560 लीटर विदेशी शराब और बीयर के साथ महिन्द्रा बोलेरो संख्या बीआर38बी/4576 एवं फोर्ड इको स्पोर्टस कार संख्या डब्ल्यूबी26टी/9870 जब्त किया गया है।
वहीं गिरफ्तार किए गए दो आरोपितों से मद्य निषेध विभाग की टीम पूछताछ कर रही है। जानकारी उत्पाद अधीक्षक निरंजन कुमार झा ने दी।

