Homeदेशग्वालियर-इटावा हाईवे पर गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक से भिड़ी स्लीपर बस,...

ग्वालियर-इटावा हाईवे पर गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक से भिड़ी स्लीपर बस, एक महिला की मौत

भिंड, 07 अगस्त  मध्य प्रदेश के भिंड जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-719 पर शुक्रवार सुबह गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बंजारे का पुरा (टोड़े वाली माता) के पास नेपाल प्रांत के पलिया से यात्रियों को लेकर बेंगलाैर की ओर जा रही स्लीपर बस गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया।

जानकारी के अनुसार स्लीपर बस भिंड से ग्वालियर की ओर जा रही थी। इसी दौरान बंजारे का पुरा के पास गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक आगे चल रहे ट्रॉले को ओवरटेक कर रहा था। ओवरटेक करते समय सामने से आ रही स्लीपर बस से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। प्रत्यक्षदर्शी नवल सिंह भदौरिया ने बताया कि ओवरटेक कर रहे ट्रक को देखकर सामने चल रहे ट्रॉले के चालक ने स्थिति की गंभीरता भांपते हुए वाहन को सड़क से नीचे खाई में उतार दिया। उनके अनुसार यदि ट्रॉला सड़क पर ही रहता तो बस ट्रॉला और गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक के बीच फंस सकती थी, जिससे जनहानि कहीं अधिक होती।

हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। बस चालक को भी काफी मशक्कत के बाद केबिन से सुरक्षित निकाला गया। घायलों को एम्बुलेंस और निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य के साथ यातायात व्यवस्था संभाली।

क्रेन से हटाए गए वाहन, यातायात बहाल

दुर्घटना के कारण हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका। पुलिस ने मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का उपचार जारी है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments