Home देश जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन में पहुंचीं आइसा राष्ट्रीय अध्यक्ष पर फेंकी स्याही

जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन में पहुंचीं आइसा राष्ट्रीय अध्यक्ष पर फेंकी स्याही

0
80

रांची, 07 अगस्त  राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में चल रहे छात्र-अभ्यर्थियों के आंदोलन में शामिल होने पहुंचीं आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा वोरा पर स्याही फेंके जाने का मामला सामने आया है। नेहा वोरा छात्र-अभ्यर्थियों के समर्थन में आंदोलन स्थल पहुंची थीं।

घटना की वामपंथी दलों ने कड़ी आलोचना की है। माकपा के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि यह घटना सांप्रदायिक संगठनों की ओर से युवाओं को नफरत भरे प्रचार से प्रभावित किए जाने की कोशिश का परिणाम है।

उन्होंने घटना को कायरतापूर्ण बताते हुए कहा कि देशभर में शिक्षा और छात्रों के अधिकारों को लेकर चल रहे आंदोलनों के खिलाफ कुछ लोगों की बौखलाहट इस घटना से सामने आती है। उन्होंने कहा कि छात्र-अभ्यर्थियों के लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने के बजाय उनकी मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव करने वाला आरोपित गिरफ्तार देश

वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव करने वाला आरोपित गिरफ्तार