Home राज्य बिहार में IPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय...

बिहार में IPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय भेजे गए, शैलेन्द्र और मोहिबुल्लाह को नई जिम्मेदारी

0

पटना : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य में एक बार फिर पुलिस महकमे में अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर कई IPS और पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। इस फेरबदल में खगड़िया, शिवहर, मुजफ्फरपुर और सारण के पुलिस अधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किया गया है।

सबसे पहले बात करते हैं 2021 बैच के IPS अधिकारी भानू प्रताप सिंह की। भानू प्रताप सिंह अब तक खगड़िया के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। गृह विभाग की अधिसूचना के मुताबिक, उन्हें तत्काल प्रभाव से बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

वहीं, 2021 बैच के IPS अधिकारी शैलेन्द्र सिंह को खगड़िया का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इससे पहले वह शिवहर के एसपी के पद पर तैनात थे। जबकि मुजफ्फरपुर के नगर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मोहिबुल्लाह अंसारी को शिवहर का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। उन्हें बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-16, पटना के समादेष्टा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इसके अलावा 2020 बैच के IPS अधिकारी अपराजित का भी तबादला किया गया है। उन्हें राज्यपाल सचिवालय, बिहार में राज्यपाल के परिसहाय (पुलिस) की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, नवप्रोन्नत IPS अधिकारी कुमारी ममता कल्याणी को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-16, पटना के समादेष्टा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इधर, पटना सिटी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 राज किशोर सिंह को भी नई जिम्मेदारी मिली है। उन्हें सारण जिले के छपरा का नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। राज किशोर सिंह बिहार पुलिस सेवा के अधिकारी हैं और BPSC की 48वीं-52वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से डीएसपी पद पर नियुक्त हुए थे। वह मूल रूप से मुंगेर जिले के रहने वाले हैं।

गृह विभाग के इस फैसले के बाद बिहार के कई जिलों में पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा इधर से उधर; शहरी के 83 और ग्रामीण क्षेत्र के 112 पुलिसकर्मियों का तबादला

Exit mobile version