Home राज्य अनंत सिंह का बड़ा बयान: शादी के बाद दूंगा विधानसभा की सदस्यता...

अनंत सिंह का बड़ा बयान: शादी के बाद दूंगा विधानसभा की सदस्यता खत्म करने के नोटिस का जवाब, प्रयागराज के लिए हुए रवाना

0

पटना : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच जदयू से निष्कासित बाहुबली विधायक अनंत सिंह मंगलवार को पटना से प्रयागराज के लिए रवाना हुए। वह अपने मित्र पप्पू सलमान के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे हैं। रवाना होने से पहले उन्होंने कई राजनीतिक और व्यक्तिगत मुद्दों पर अपनी बात रखी।

बिहार विधानसभा की ओर से सात दिनों के भीतर सदस्यता समाप्त किए जाने के संबंध में जवाब मांगे जाने के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि वह शादी के बाद अपना जवाब देंगे। उन्होंने कहा, “पहले अपना काम करूंगा, उसके बाद जवाब दूंगा। इसमें कोई दिक्कत नहीं है।”

‘पूरे देश में हैं मेरे जानने वाले’

प्रयागराज जाने की वजह बताते हुए अनंत सिंह ने कहा कि उनके मित्र पप्पू सलमान के यहां शादी है। उनसे पुरानी दोस्ती और घरेलू संबंध हैं, इसलिए वह समारोह में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके जानने वाले केवल बिहार में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में हैं।

बाढ़ पीड़ितों के मुआवजे पर बोले- जानकारी नहीं

राजद नेता तेजस्वी यादव के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से बिहार के बाढ़ पीड़ितों को अब तक सहायता और मुआवजा नहीं मिलने की बात कही थी, अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि वापस लौटने के बाद इस विषय पर कुछ बता सकेंगे।

4 दिसंबर तक सरेंडर करने का मिला है समय

सरेंडर की अवधि बढ़ाए जाने से जुड़े सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें 4 दिसंबर तक सरेंडर करने का समय मिला है। उनके मुताबिक, इस मामले में मीडिया में गलत जानकारी प्रसारित की गई थी।

लालू और तेजस्वी को भी देंगे बेटी की शादी का निमंत्रण

अनंत सिंह ने अपनी बेटी की शादी को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि वह शादी का निमंत्रण देने के लिए लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव सहित सभी नेताओं के यहां जाएंगे। उन्होंने कहा, “नेतागिरी अपनी जगह है।”

वहीं, जदयू की समीक्षा बैठक में नीतीश कुमार, निशांत कुमार और ललन सिंह के शामिल नहीं होने से जुड़े सवाल पर अनंत सिंह ने फिलहाल कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वापस आने के बाद इस विषय पर जानकारी देंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

मुजफ्फरपुर गोबरसही ब्लास्ट की जांच तेज, नई दिल्ली से पहुंची PNGRB की चार सदस्यीय टीम; 30 दिनों में आएगी अंतिम रिपोर्ट

Exit mobile version