Home राज्य बिहार विधान परिषद में बहाली पर बवाल! दर्जनों कर्मचारियों को कार्यालय में...

बिहार विधान परिषद में बहाली पर बवाल! दर्जनों कर्मचारियों को कार्यालय में प्रवेश से रोका, कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

0
पटना: बिहार विधान परिषद में नियुक्तियों को लेकर गड़बड़ी का मामला एक बार फिर चर्चा में है। विधान परिषद में बहाल किए गए दर्जनों कर्मचारियों को सोमवार को अचानक कार्यालय में प्रवेश करने से रोक दिया गया। इस कार्रवाई के बाद विधान परिषद परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। बड़ी संख्या में कर्मचारी कैंपस में मौजूद रहे।

मिली जानकारी के अनुसार, इन कर्मचारियों की बहाली अवधेश नारायण सिंह के कार्यकाल के दौरान हुई थी। बताया जा रहा है कि पिछले दो से तीन महीने से ये सभी कर्मचारी विधान परिषद में अपनी सेवाएं दे रहे थे। हालांकि, सोमवार को अचानक इन्हें कार्यालय में जाने से रोक दिया गया।

अचानक प्रवेश पर लगी रोक

कर्मचारियों को कार्यालय में प्रवेश से रोके जाने के बाद विधान परिषद परिसर में बड़ी संख्या में कर्मचारी जमा हो गए। अचानक हुई इस कार्रवाई से कर्मचारियों के बीच असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। कर्मचारियों को किस आधार पर रोका गया है, इसे लेकर फिलहाल विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

विधान परिषद की सुरक्षा बढ़ाई गई

मामले की गंभीरता को देखते हुए विधान परिषद परिसर की सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रखा गया है।

फिलहाल, नियुक्तियों में कथित गड़बड़ी और कर्मचारियों को प्रवेश से रोकने के मामले को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है। अब देखना होगा कि विधान परिषद प्रशासन इस संबंध में क्या आधिकारिक स्पष्टीकरण देता है और प्रभावित कर्मचारियों के भविष्य को लेकर क्या फैसला लिया जाता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

त्योहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा, 102 स्पेशल ट्रेनों की बढ़ाई गई ट्रिप; दिल्ली से हरिद्वार और पटना से अहमदाबाद तक सफर होगा आसान

Exit mobile version