Home राज्य छठ महापर्व से पहले सजने लगे पटना के गंगा घाट, दीवारों पर...

छठ महापर्व से पहले सजने लगे पटना के गंगा घाट, दीवारों पर दिखेगी छठ की खूबसूरत झलक

0

पटना : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पटना में तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं और पर्यटकों के स्वागत के लिए पटना नगर निगम गंगा घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों का सौंदर्यीकरण करा रहा है। इसके तहत रास्तों की दीवारों पर छठ महापर्व और स्वच्छता से जुड़ी आकर्षक पेंटिंग बनाई जा रही हैं।

नगर निगम के कायाकल्प अभियान के तहत इस पहल की शुरुआत कृष्णा घाट से की गई है। इसके बाद गांधी घाट, एनआईटी घाट समेत अन्य प्रमुख गंगा घाटों के पहुंच पथ की दीवारों को भी रंगीन चित्रकारियों से सजाया जाएगा। इन चित्रों के जरिए छठ की पारंपरिक संस्कृति, लोक आस्था और स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है।

छठ महापर्व के दौरान बिहार के अलग-अलग जिलों के साथ देश के अन्य हिस्सों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पटना पहुंचते हैं। ऐसे में घाटों तक जाने वाले रास्तों को साफ-सुथरा और आकर्षक बनाना नगर निगम की तैयारियों का अहम हिस्सा है।

नगर आयुक्त यशपाल मीणा की पहल पर इस काम में शहर के युवाओं और स्थानीय कलाकारों को भी जोड़ा गया है। पटना आर्ट्स कॉलेज के छात्र-छात्राओं की टीम दीवारों पर आकर्षक चित्रकारी कर रही है। इससे युवाओं को अपनी कला दिखाने का मौका मिलने के साथ शहर के सौंदर्यीकरण में उनकी भागीदारी भी सुनिश्चित हो रही है।

पटना नगर निगम का उद्देश्य है कि श्रद्धालुओं को गंगा घाटों तक पहुंचने से पहले ही छठ महापर्व की सांस्कृतिक विरासत और स्वच्छता का संदेश देखने को मिले। यह पहल आस्था, कला और स्वच्छता के संगम के साथ पटना की खूबसूरती को नया स्वरूप देने की कोशिश है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

Exit mobile version