Home राज्य CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू...

CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

0

डेस्क : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से जारी डेटशीट के मुताबिक, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। सभी विषयों के पेपर सुबह 10:30 बजे से आयोजित किए जाएंगे। शुक्रवार को जारी नोटिस के बाद लाखों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है।

CBSE के अनुसार, इस बार 10वीं कक्षा के विद्यार्थी 83 विषयों और 12वीं कक्षा के विद्यार्थी 121 विषयों की परीक्षा देंगे। खास बात यह है कि बोर्ड ने परीक्षा शुरू होने से 101 दिन पहले ही डेटशीट जारी कर दी है, ताकि विद्यार्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

बोर्ड ने इस बार परीक्षा कार्यक्रम तैयार करने में विद्यार्थियों के विषयों के कॉम्बिनेशन का विशेष ध्यान रखा है। इसके लिए 40 हजार से अधिक सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन का विश्लेषण किया गया है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी विद्यार्थी के दो चुने हुए विषयों की परीक्षा एक ही दिन न पड़े।

डेटशीट तैयार करने में इन बातों का रखा गया ध्यान

CBSE ने परीक्षा कार्यक्रम बनाते समय विद्यार्थियों की सुविधा के साथ स्कूलों और परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं को भी ध्यान में रखा है। जिन विषयों को विद्यार्थी अक्सर एक साथ चुनते हैं, उनके बीच पर्याप्त अंतर रखा गया है।

इसके अलावा 12वीं के विद्यार्थियों की संभावित प्रवेश परीक्षाओं की तारीखों को भी ध्यान में रखा गया है। परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की संख्या और स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता का भी ख्याल रखा गया है।

सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगे सभी पेपर

बोर्ड के मुताबिक, 10वीं और 12वीं के सभी विषयों की परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी। विद्यार्थियों के विषयों से जुड़े स्कूलों के डेटा के आधार पर परीक्षा कार्यक्रम तैयार किया गया है।

CBSE का कहना है कि डेटशीट पहले जारी करने का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की बेहतर योजना बनाने और प्रत्येक विषय की तैयारी के लिए पर्याप्त समय देना है। ऐसे में अब छात्र जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे सकते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

वैभव सूर्यवंशी बने बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में संभालेंगे कमान

Exit mobile version