Homeराज्यवैभव सूर्यवंशी बने बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान, सैयद मुश्ताक अली...

वैभव सूर्यवंशी बने बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में संभालेंगे कमान

डेस्क : बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें बिहार की सीनियर क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है। वैभव पहली बार सीनियर टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने 14 नवंबर से शुरू होने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। टीम की कमान वैभव सूर्यवंशी को सौंपी गई है, जबकि सूरज कश्यप को उपकप्तान बनाया गया है।

बिहार अपना पहला मुकाबला 14 नवंबर को इंदौर में सौराष्ट्र के खिलाफ खेलेगा। इस टूर्नामेंट में बिहार को ग्रुप-B में रखा गया है। इस ग्रुप में दिल्ली, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, रेलवे, सौराष्ट्र और तमिलनाडु की टीमें भी शामिल हैं।

वैभव सूर्यवंशी का हालिया प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। वह IPL में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हैं। IPL 2026 में उन्होंने 16 पारियों में 776 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 237 से अधिक रहा था। वह भारतीय T20 इंटरनेशनल टीम के लिए भी खेल चुके हैं और अब तक 10 मुकाबले खेल चुके हैं।

वैभव ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ महज 80 गेंदों पर 175 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। उनकी इस शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने फाइनल मुकाबला 100 रन से जीता था। वहीं, हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 इंटरनेशनल मुकाबले में उन्होंने 19 गेंदों पर 45 रन बनाए थे। अभिषेक शर्मा के साथ उनकी ओपनिंग साझेदारी में 133 रन बने थे।

वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आलोक कुमार, आयुष लोहारुका (विकेटकीपर), अल्तमश अशरफ, परम कुमार सिंह, अनमोल कुमार (विकेटकीपर), ऋत्विक राज, सूरज कश्यप (उपकप्तान), मयंक कुमार, राघवेंद्र प्रताप, आशीष कुमार, वासुदेव प्रताप सिंह, मोहम्मद इजहार, अमोद यादव, प्रशांत सिंह, नवाज खान और हिमांशु सिंह।

बिपिन सौरभ, सुमन कुमार, आकाश राज, खालिद आलम, भास्कर दुबे, कुमार रजनीश, सुयश, अभिजीत साकेत, यशस्वी ऋषभ, लखन राजा, पवन कुमार, अमित चौधरी, पीयूष सिंह, भानु कुमार, लोकेश बाबूलाल कुमार और प्रशांत श्रीवास्तव को स्टैंडबाय में रखा गया है। वहीं, मंगल महौर और शाकिब हुसैन की उपलब्धता शुरुआती दो मुकाबलों के बाद फिटनेस जांच के आधार पर तय की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments