Home देश व्हाइट हाउस में ट्रंप ने मनाई दिवाली, भारतीय हस्तियाें ने भेंट की...

व्हाइट हाउस में ट्रंप ने मनाई दिवाली, भारतीय हस्तियाें ने भेंट की हनुमान चालीसा

0

वॉशिंगटन : अमेरिका के व्हाइट हाउस में भी दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के लोगों के साथ ओवल ऑफिस में दिवाली मनाई। समारोह के दौरान पारंपरिक तरीके से दीपक जलाए गए। वहीं, भारतीय टेक उद्यमी विशाल गोंडल ने राष्ट्रपति ट्रंप को हनुमान चालीसा की एक प्रति भेंट की। इस आयोजन में भारत की संस्कृति और परंपराओं की खास झलक देखने को मिली।

भारतीय टेक उद्यमी और जीओक्यूआईआई के संस्थापक विशाल गोंडल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर समारोह की तस्वीरें और अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने लिखा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ दिवाली मनाना उनके लिए सम्मान की बात है। इस अवसर पर उन्होंने ट्रंप को हनुमान चालीसा भेंट की, जिसका पाठ करोड़ों लोग साहस, भक्ति और शक्ति की प्रेरणा के लिए करते हैं।

गोंडल ने बताया कि जब ओवल ऑफिस में दीपक जलाए जा रहे थे, तब उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच दोस्ती को और मजबूत बनाने की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने दुनिया में शांति, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।

विशाल गोंडल ने अपने संदेश में भारतीय परंपरा के लोकप्रिय आशीर्वाद ‘जुग-जुग जियो’ का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि इसका अर्थ है कि व्यक्ति लंबे समय तक स्वस्थ और खुशहाल जीवन जिए। उन्होंने दिवाली के अवसर पर पूरी दुनिया के लोगों के लिए शांति और खुशहाली की कामना की।

व्हाइट हाउस में आयोजित इस दिवाली समारोह में मशहूर मिशेलिन स्टार शेफ विकास खन्ना और कनाडा की पूर्व सांसद रूबी ढल्ला समेत भारतीय मूल की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। सभी ने मिलकर रोशनी के इस पर्व का उत्सव मनाया।

ओवल ऑफिस में दिवाली का यह आयोजन भारत और अमेरिका के बीच मजबूत सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक माना जा रहा है। इस समारोह के जरिए अमेरिकी राष्ट्रपति भवन में भारतीय परंपराओं, आस्था और सांस्कृतिक विरासत की खूबसूरत झलक देखने को मिली।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

बिहार के 76 हजार सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत, 372 करोड़ रुपये की कंपोजिट ग्रांट मंजूर; मरम्मत से लेकर पेयजल तक होंगे दुरुस्त

Exit mobile version