Home देश रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के 4000 करोड़ के बजट पर सलमान खान...

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के 4000 करोड़ के बजट पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- VFX नहीं, राम-रावण और सीता की हो चर्चा

0

मुंबई। रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के शानदार विजुअल इफेक्ट्स (VFX) से लेकर इसके भारी-भरकम बजट तक की चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म के दोनों पार्ट का कुल बजट करीब 4000 करोड़ रुपये है। इसी बीच बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने फिल्म के बजट और VFX को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सलमान का कहना है कि रामायण जैसी फिल्म की चर्चा उसके बजट और तकनीक के बजाय उसकी कहानी और किरदारों को लेकर होनी चाहिए।

दरअसल, शुक्रवार को सलमान खान की आगामी फिल्म ‘Maatrubhumi: May War Rest In Peace’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में सलमान खान से रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि रामायण की चर्चा रामायण के विषय पर होनी चाहिए, न कि VFX और प्रोडक्शन पर होने वाले खर्च को लेकर।

4000 करोड़ के बजट पर सलमान ने क्या कहा?

सलमान खान ने कहा, “मुझे लगता है रामायण की चर्चा रामायण पर होनी चाहिए, न कि VFX और प्रोडक्शन की लागत पर। यह जो 4000 करोड़ के बजट और VFX को लेकर चर्चा हो रही है, ऐसा नहीं होना चाहिए। राम, रावण और सीता पर चर्चा होनी चाहिए।”

सलमान के इस बयान के बाद एक बार फिर फिल्म रामायण चर्चा में आ गई है। उनके बयान का संदेश है कि किसी बड़ी फिल्म की असली पहचान केवल उसका बजट और तकनीकी भव्यता नहीं, बल्कि उसकी कहानी, विषय और किरदार होते हैं।

रणबीर कपूर की इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्सुकता है। अब दर्शकों को फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है, ताकि यह देखा जा सके कि बड़े बजट की यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।

क्या है सलमान खान की ‘Maatrubhumi’ की कहानी?

रामायण पर अपनी राय रखने के साथ सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म ‘Maatrubhumi: May War Rest In Peace’ को लेकर भी चर्चा बटोरी। यह फिल्म जून 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प से प्रेरित बताई जा रही है।

फिल्म में सलमान खान भारतीय सेना के अधिकारी कर्नल बी. संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है, जबकि इसका निर्माण सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले किया गया है।

फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह, मुकेश ऋषि, अंकुर भाटिया, जेन शॉ और अभिलाष चौधरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेलर सामने आने के बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा तेज हो गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

बिहार के 76 हजार सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत, 372 करोड़ रुपये की कंपोजिट ग्रांट मंजूर; मरम्मत से लेकर पेयजल तक होंगे दुरुस्त

Exit mobile version