Homeराज्यप्रोन्नतियों से मजबूत हो रही बिहार पुलिस की कार्यक्षमता, 9 हजार से...

प्रोन्नतियों से मजबूत हो रही बिहार पुलिस की कार्यक्षमता, 9 हजार से अधिक अधिकारियों-कर्मियों को मिली नई जिम्मेदारी

पटना : बिहार पुलिस और गृह विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रोन्नति दी गई है। एक अप्रैल 2026 से अब तक विभिन्न संवर्गों के कुल 9,187 अधिकारियों और कर्मियों को प्रोन्नति सौंपा गया है। सरकार की इस पहल से पुलिस विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने अनुभव और कार्यक्षमता के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

संगठन में प्रोन्नति और कार्यकारी प्रभार कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे न केवल कर्मचारियों को आगे बढ़ने और अपनी क्षमता साबित करने का अवसर मिलता है, बल्कि संगठन की कार्यक्षमता भी मजबूत होती है।

इसी दिशा में बिहार सरकार पुलिस एवं गृह विभाग के अधिकारियों और कर्मियों को प्रोन्नति के अवसर प्रदान कर उनकी जिम्मेदारियां और कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस कड़ी में वर्ष 2026 में 1 अप्रैल से अब तक विभिन्न संवर्गों के कुल 9,187 अधिकारियों और कर्मियों को कार्यकारी प्रभार (प्रोन्नति) दिया गया है।

विभाग की ओर से दिया गया यह प्रमोशन इन पुलिसकर्मियों के करियर में एक नया मोड़ लाएगा। साथ ही, बिहार पुलिस की कार्यक्षमता और नेतृत्व क्षमता भी बढ़ेगी।

इसमें एसएलसी से हवलदार के पद पर 79, पीटीसी से सहायक अवर निरीक्षक के पद पर 1,545 और सहायक अवर निरीक्षक से पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर 6,800 कर्मियों को प्रोन्नति दी गई है। इसके अलावा पुलिस अवर निरीक्षक से पुलिस निरीक्षक के पद पर एक तथा पुलिस निरीक्षक से डीएसपी के पद पर 88 अधिकारियों को कार्यकारी प्रभार दिया गया है।

परिवहन संवर्ग में चालक हवलदार की कोटि में 218, सहायक अवर निरीक्षक (परिवहन) के पद पर 107, पुलिस अवर निरीक्षक (परिवहन) के पद पर 45 और पुलिस निरीक्षक (परिवहन) के पद पर 31 कर्मियों को प्रोन्नति दी गई है।

इसी तरह प्रादेशिक अवार निरीक्षक से प्रादेशिक पुलिस निरीक्षक के पद पर 112, आशु स०अ०नि० से आशु अ०नि० के पद पर 103 तथा आयुधिक हवलदार से आयुधिक अवर निरीक्षक के पद पर 50 कर्मियों को कार्यकारी प्रभार दिया गया है।

वहीं, लिपिकीय एवं कार्यालय संवर्ग में निम्नवर्गीय लिपिक से उच्चवर्गीय लिपिक के पद पर दो, उच्चवर्गीय लिपिक से प्रधान लिपिक के पद पर एक तथा कार्यालय परिचारी से निम्नवर्गीय लिपिक के पद पर पांच कर्मियों को प्रोन्नति दी गई है।

इस पहल से पुलिस एवं गृह विभाग में अनुभव और कार्यकुशलता के आधार पर अधिकारियों एवं कर्मियों को आगे बढ़ने का अवसर मिला है।

नई जिम्मेदारियों के साथ वे प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने में योगदान दे सकेंगे। इससे विभाग में नेतृत्व क्षमता विकसित होगी और कार्यों के निष्पादन में तेजी आएगी। साथ ही, प्रोन्नति की यह प्रक्रिया अन्य कर्मियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments