Home राज्य बंगाल से बिहार लाई जा रही 80 लाख की स्मैक जब्त, अंतरराज्यीय...

बंगाल से बिहार लाई जा रही 80 लाख की स्मैक जब्त, अंतरराज्यीय गिरोह के 4 शातिर तस्कर सलाखों के पीछे

0

कटिहार : जिले की रोशना थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार करते हुए लगभग 80 लाख रुपये मूल्य की 816 ग्राम स्मैक के साथ चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से तस्करी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं। यह सफलता पुलिस को पश्चिम बंगाल सीमा से सटे महानंदा चेकपोस्ट के पास चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान मिली।

गुप्त सूचना पर महानंदा चेकपोस्ट पर की गई घेराबंदी

रोशना थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ व्यक्ति पश्चिम बंगाल से अवैध मादक पदार्थ की खेप लेकर महानंदा चेकपोस्ट की ओर आ रहे हैं। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ चेकपोस्ट के समीप विशेष वाहन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान पुलिस टीम को देखते ही दोनों बाइकों पर सवार चार संदिग्ध भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही दबोच लिया।

तलाशी में बरामद हुई 816 ग्राम स्मैक

पकड़े गए चारों युवकों की विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें उनके पास से कुल 816 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जब्त स्मैक का अंतरराष्ट्रीय/बाजार मूल्य करीब 80 लाख रुपये आंका गया है। पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ-साथ दोनों मोटरसाइकिलों को भी विधिवत जब्त कर लिया।

पश्चिम बंगाल और पूर्णिया के रहने वाले हैं तस्कर

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा जिला अंतर्गत कालियाचक थाना क्षेत्र के शेरशाह पूरी निवासी फैज मोमिन (पिता- करीम मोमिन) व आसिफ मोमिन (पिता- हुमायूँ) तथा बिहार के पूर्णिया जिला के मीरगंज निवासी मो. जिशान (पिता- स्व. मो. नवाजुल रहमान) व मो. असहाब (पिता- मो. मशना) के रूप में की गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है तथा इस अवैध नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज का पता लगाने के लिए अग्रतर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
देश

भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ जवानों ने मनाई दीपावली, रंगोली सजाकर जलाए दीप

Exit mobile version