डेस्क : बिहार के सबसे बड़े लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बीच छठ व्रतियों की सुविधा के लिए बिहार की दो कंपनियों ने एक खास पहल की है। छठ महापर्व की कठिन परंपराओं और शुद्धता के नियमों को ध्यान में रखते हुए इस साल भी विशेष सात्विक गेहूं का आटा तैयार कराया गया है। इस आटे का इस्तेमाल छठ का महाप्रसाद ठेकुआ बनाने में किया जा सकेगा।
बिहार की कंपनी निफरा इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड और हरिनारायण आहार प्राइवेट लिमिटेड की ओर से संयुक्त रूप से यह पहल की गई है। ‘अपनाचक्की’ ब्रांड के तहत लगातार नौवें वर्ष छठ व्रतियों के लिए विशेष रूप से गेहूं का आटा तैयार कराया गया है। कंपनी का दावा है कि इस पूरी प्रक्रिया में छठ व्रत के नियमों और शुद्धता का विशेष ध्यान रखा गया है।
नहाय-खाय और खरना के दिन मिलेगा सात्विक आटा
छठ महापर्व में ठेकुआ का विशेष महत्व होता है। इसे बनाने के लिए गेहूं को धोने, सुखाने और पीसने तक की प्रक्रिया में शुद्धता का ध्यान रखना बेहद जरूरी माना जाता है। इसी परंपरा को ध्यान में रखते हुए इस बार भी विशेष व्यवस्था की गई है।
कंपनी की ओर से तैयार सात्विक गेहूं का आटा छठ व्रतियों को 13 नवंबर यानी नहाय-खाय और 14 नवंबर यानी खरना के दिन उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल यह सुविधा केवल पटना शहर में शुरू की जा रही है। हालांकि, भविष्य में इसे पूरे बिहार में उपलब्ध कराने की योजना है।
शुद्ध आटा ही नहीं, कई दूसरे उत्पाद भी उपलब्ध
इस पहल से जुड़ी कंपनियां केवल छठ के लिए विशेष आटा ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भी कई खाद्य उत्पाद उपलब्ध करा रही हैं। इनमें ताजा गेहूं का आटा, अनपॉलिश्ड चावल, सत्तू, बेसन और शुद्ध मसाले शामिल हैं।
ये उत्पाद बिहार में स्थित विभिन्न प्लांट के माध्यम से नारायण भोग, ट्रिगो और अपनाचक्की ब्रांड के तहत उपभोक्ताओं तक पहुंचाए जा रहे हैं।
नई पीढ़ी के लिए छठ व्रत को आसान बनाने की कोशिश
कंपनी से जुड़ी इस पहल का उद्देश्य छठ की पारंपरिक शुद्धता को बनाए रखने के साथ नई पीढ़ी के व्रतियों को सुविधा उपलब्ध कराना है। खासकर शहरों में रहने वाले ऐसे परिवारों को इससे मदद मिल सकती है, जिन्हें व्रत के नियमों के अनुसार गेहूं तैयार करने और पिसवाने में परेशानी होती है।
फिलहाल पटना के छठ व्रती इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। आने वाले समय में इसे पूरे बिहार तक पहुंचाने की योजना है।




Users Today : 493
Who's Online : 8