Home राज्य जमीन फर्जीवाड़े और धमकी मामले में पुलिस ने आरोपित संतोष प्रसाद को...

जमीन फर्जीवाड़े और धमकी मामले में पुलिस ने आरोपित संतोष प्रसाद को किया गिरफ्तार

0
315

पटना : जमीन के कथित फर्जीवाड़े और निजी संस्थान परिसर में घुसकर धमकी देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त संतोष प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूल रूप से नालंदा जिले के चिकसौरा थाना क्षेत्र के साकिम चक, मोहदीनपुर का रहने वाला है। पुलिस गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

जमीन के दस्तावेजों में गड़बड़ी का आरोप

दरअसल, पूरा मामला जमीन से जुड़े दस्तावेजों में कथित फर्जीवाड़े और निजी संस्थान परिसर में घुसकर धमकी देने से जुड़ा है। निजी कंपनी की ओर से आरोप लगाया गया है कि जमीन की रजिस्टर्ड सेल डीड के हिंदी संस्करण के आधार पर विवाद खड़ा किया गया, जबकि निबंधन कार्यालय से प्राप्त प्रमाणित अभिलेख में अलग दस्तावेज दर्ज है।

वरीय पुलिस अधिकारियों से की गई थी शिकायत

इस मामले में निजी संस्थान की ओर से पुलिस के वरीय अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की गई थी। कंपनी के मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी ने आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने का अनुरोध किया था। आरोप है कि जमीन विवाद के दौरान निजी संस्थान परिसर में घुसकर धमकी भी दी गई थी।

धनरुआ थाना कांड संख्या 697/26 में हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, धनरुआ थाना कांड संख्या 697/26, दिनांक 09 अक्टूबर 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 335, 336(3), 338, 339, 340(2), 318(4) और 61 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले में नामजद अभियुक्त संतोष प्रसाद, पिता स्वर्गीय राम लखन प्रसाद, निवासी साकिम चक, मोहदीनपुर, थाना चिकसौरा, जिला नालंदा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस की ओर से अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

इस मामले में संतोष प्रसाद के अलावा बचिया देवी समेत अन्य लोगों को भी आरोपित बनाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जमीन से संबंधित दस्तावेजों और लगाए गए आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
Bihar Weather Today: बिहार में सुबह-शाम बढ़ी ठंड, दोपहर में तेज धूप; जानें 12 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम बिहार

Bihar Weather Today: बिहार में सुबह-शाम बढ़ी ठंड, दोपहर में तेज धूप; जानें 12 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम