Home राज्य CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे मनीष कश्यप, होने वाली पत्नी अनुष्का...

CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे मनीष कश्यप, होने वाली पत्नी अनुष्का शर्मा भी रहीं साथ; भेंट की श्रीमद्भगवद्गीता

0
482
  • ‘Rise & Fall’ शो से लौटने के बाद मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात, दोनों ने लिया सम्राट चौधरी का आशीर्वाद; इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीरें

पटना : बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका कोई वीडियो या राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से उनकी खास मुलाकात है। मनीष कश्यप अपनी होने वाली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। इस मुलाकात की तस्वीरें उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं।

होने वाली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ पहुंचे मुख्यमंत्री आवास

मनीष कश्यप ने बताया कि रियलिटी शो ‘Rise & Fall’ में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने के बाद बिहार लौटने पर उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उनकी होने वाली पत्नी अनुष्का शर्मा भी उनके साथ मौजूद थीं।

मुलाकात के दौरान दोनों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को श्रीमद्भगवद्गीता की पुस्तक भेंट की। इसके बाद मुख्यमंत्री से आशीर्वाद भी प्राप्त किया। मनीष कश्यप ने इस मुलाकात को अपने और अनुष्का के लिए खास और यादगार बताया।

इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर कही ये बात

मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए मनीष कश्यप ने लिखा कि उन्होंने भारतीय संस्कृति, ज्ञान और जीवन दर्शन के प्रतीक श्रीमद्भगवद्गीता को मुख्यमंत्री को भेंट किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मिले स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद के पल उनके लिए बेहद खास रहेंगे।

मनीष कश्यप की इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। खासकर अनुष्का शर्मा के साथ उनकी मौजूदगी को लेकर उनके प्रशंसकों में उत्सुकता देखी जा रही है। भविष्य में अनुष्का मनीष कश्यप की पत्नी होगी या नहीं ये दावा 24×7 खबर पुष्टी नहीं करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
मैथिली ठाकुर के पिता पर भाई वीरेंद्र का हमला, बोले- ब्राह्मण होने का फायदा उठा रहे हैं राज्य

मैथिली ठाकुर के पिता पर भाई वीरेंद्र का हमला, बोले- ब्राह्मण होने का फायदा उठा रहे हैं