Home राज्य मैथिली ठाकुर के पिता पर भाई वीरेंद्र का हमला, बोले- ब्राह्मण होने...

मैथिली ठाकुर के पिता पर भाई वीरेंद्र का हमला, बोले- ब्राह्मण होने का फायदा उठा रहे हैं

0
315

पटना : अलीनगर से भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर के पिता रमेश ठाकुर पर जमीन कब्जाने के आरोप को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गयी है। इस मामले में अब राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ विधायक भाई वीरेंद्र ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मैथिली ठाकुर के पिता पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जमीन हड़पना उनका पुराना काम है। साथ ही उन्होंने एनडीए सरकार पर भ्रष्टाचार और पक्षपात को लेकर भी गंभीर सवाल उठाये।

दरअसल, दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड की पोखरभिंडा पंचायत में जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने मैथिली ठाकुर के पिता रमेश ठाकुर पर ग्राम देवता के स्थल और सरकारी जमीन से जुड़ी भूमि पर अतिक्रमण का आरोप लगाया है। मामले में क्षेत्रीय सीओ ने दोनों पक्षों को जमीन से संबंधित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने को कहा है, ताकि जमीन के स्वामित्व और वास्तविक स्थिति की जांच की जा सके।

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए भाई वीरेंद्र ने कहा कि भाजपा और एनडीए के नेताओं पर कई तरह के आरोप लगते रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब विपक्ष के किसी व्यक्ति पर आरोप लगता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू हो जाती है, लेकिन वही व्यक्ति सत्ता पक्ष में चला जाता है तो उसे पूरी तरह पाक-साफ कर दिया जाता है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष के नेताओं पर कार्रवाई होती है, जबकि सत्ता पक्ष के लोगों को डिटर्जेंट की तरह धोकर साफ कर दिया जाता है।

भाई वीरेंद्र ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार में लूट-खसोट हर जगह हो रही है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर चले जाइए, बिना पैसे के काम नहीं होता है। अपने विधानसभा क्षेत्र मनेर का उदाहरण देते हुए उन्होंने सरकारी व्यवस्था में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया।

मैथिली ठाकुर के पिता पर निशाना साधते हुए राजद विधायक ने कहा कि जमीन हड़पना उनका पुराना काम है और वह ब्राह्मण होने का फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने मंदिरों की संपत्ति को लेकर भी विवादित टिप्पणी की और कहा कि ब्राह्मण लोग मंदिर को अपनी संपत्ति समझते हैं।

भाई वीरेंद्र के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में जाति, जमीन विवाद और सत्ता पक्ष-विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। हालांकि, जमीन विवाद में वास्तविक स्थिति का पता राजस्व विभाग की जांच और संबंधित दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही स्पष्ट होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
बिहार में 75 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे मिलेगा राशन, CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान राज्य

बिहार में 75 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे मिलेगा राशन, CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान