Home राज्य प्रधानमंत्री का बिहार पर विशेष ध्यान, इस बार मेरे संसदीय क्षेत्र को...

प्रधानमंत्री का बिहार पर विशेष ध्यान, इस बार मेरे संसदीय क्षेत्र को मिलेगी बड़ी सौगात: चिराग पासवान

0
353

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री के बिहार दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार पर विशेष ध्यान रहता है। वह लगातार बिहार आते हैं और राज्य को हरसंभव सहायता प्रदान करते हैं। बिहार को उसका जो हक मिलना चाहिए, उसे देने के लिए प्रधानमंत्री हमेशा प्रयासरत रहते हैं।

चिराग पासवान ने कहा कि इस बार प्रधानमंत्री का दौरा विशेष महत्व रखता है, क्योंकि वह उनके संसदीय क्षेत्र में आ रहे हैं। यहां एक बड़े औद्योगिक क्षेत्र में कार्यक्रम प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में बड़े टेक्नोलॉजी पार्क के निर्माण की भी चर्चा हो रही है। ऐसे में उम्मीद है कि प्रधानमंत्री इस बार भी बिहार को विशेष सौगात देंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार बिहार के विकास के लिए आगे भी हरसंभव सहयोग करती रहेगी।

प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी और रोहिणी आचार्य की मुलाकात पर बोले चिराग

रविंद्र किशोर के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी और रोहिणी आचार्य की मुलाकात को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। यह हमारी राजनीतिक परंपरा का हिस्सा है कि विचारधाराएं और राजनीतिक मुद्दे अलग होने के बावजूद सामाजिक कार्यक्रमों में लोग आपस में अच्छे तरीके से मिलते हैं।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान दो विपरीत विचारधारा वाले लोगों का मिलना और बैठकर चाय पीना सामान्य बात है। इसे राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। चिराग ने स्पष्ट किया कि यह किसी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा नहीं था, बल्कि सामाजिक कार्यक्रम में आपसी मुलाकात का एक सहज अवसर था।

अनंत सिंह के बेटे ने दिया शादी का निमंत्रण

मोकामा विधायक अनंत सिंह के परिवार से मिले शादी के निमंत्रण पर भी चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि अनंत सिंह के बेटे ने उन्हें शादी का निमंत्रण दिया है। निमंत्रण मिलने पर चिराग ने अनंत सिंह और उनके बच्चों को अपनी ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

हालांकि, शादी समारोह में शामिल होने के सवाल पर चिराग पासवान ने सीधा जवाब देने से परहेज किया और इस सवाल को टाल गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
बिहार के मधुरेंद्र कुमार ने अयोध्या में बनाया विश्व रिकॉर्ड, 220 टन रेत से तैयार किया 58 फीट का भव्य राम दरबार राज्य

बिहार के मधुरेंद्र कुमार ने अयोध्या में बनाया विश्व रिकॉर्ड, 220 टन रेत से तैयार किया 58 फीट का भव्य राम दरबार