Home राज्य अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे बृजभूषण सिंह, 25 नवंबर...

अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे बृजभूषण सिंह, 25 नवंबर को जुटेगी दिग्गजों की भीड़

0
285

पटना : बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों खूब चर्चा में है। शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। गांव नदवां में भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है। वहीं, शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को लेकर भी लगातार चर्चाएं हो रही हैं। इस बीच बीजेपी के पूर्व सांसद और कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने खुद शादी में शामिल होने की पुष्टि कर दी है। उनके इस बयान के बाद शादी समारोह को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।

बृजभूषण सिंह ने कहा कि अनंत सिंह उनकी बिरादरी के हैं और उन्होंने उन्हें प्रेम से शादी में आने के लिए याद किया है। इसलिए वह उनकी बेटी की शादी में जरूर शामिल होंगे। उन्होंने अनंत सिंह के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।

दोनों नेताओं की पहचान बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीति में दबंग छवि वाले नेताओं के रूप में रही है। ऐसे में शिवांगी की शादी में दोनों का एक साथ नजर आना भी खास चर्चा का विषय बन गया है। बताया जा रहा है कि इस समारोह में राजनीति के साथ-साथ भोजपुरी और बॉलीवुड जगत की कई हस्तियां भी शामिल हो सकती हैं।

अनंत सिंह अपनी बेटी शिवांगी की शादी को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। शिवांगी की शादी ऋषिकेश कुमार के साथ 25 नवंबर को होनी है। इसके लिए अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में करीब 10 बीघे जमीन पर भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है।

पंडाल की व्यवस्था इस तरह की जा रही है कि दूर बैठे मेहमान भी जयमाल और शादी की रस्मों को आसानी से देख सकें। इसकी सजावट के लिए चीन और बेंगलुरु से फूल मंगाए जा रहे हैं। शादी में मेहमानों के स्वागत से लेकर खाने-पीने तक की विशेष व्यवस्था की जा रही है।

शादी समारोह में घुड़दौड़ प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र होगी। 25 नवंबर को आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के विजेता को थार गाड़ी उपहार में दी जाएगी। वहीं, अनंत सिंह अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार को लग्जरी कार लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्ट करने वाले हैं।

इसी दिन अनंत सिंह के छोटे बेटे का जनेऊ संस्कार भी आयोजित किया जाएगा। यानी बेटी की शादी और बेटे के जनेऊ को लेकर एक ही दिन गांव नदवां में बड़ा आयोजन होने जा रहा है।

शादी की खुशियों के बीच अनंत सिंह के सामने कानूनी चुनौतियां भी हैं। दुलारचंद यादव हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक उन्हें 4 दिसंबर तक सरेंडर करना होगा।

वहीं, विधानसभा अध्यक्ष की ओर से भेजे गए नोटिस का जवाब भी उन्हें 30 नवंबर तक देना है। जेडीयू से निष्कासन के बाद पार्टी की ओर से उनकी विधायकी समाप्त करने की सिफारिश की गई थी। इसी मामले में स्पीकर ने उन्हें नोटिस जारी किया है। ऐसे में 25 नवंबर को होने वाली शिवांगी की शादी जहां भव्य आयोजन को लेकर चर्चा में है, वहीं शादी के बाद अनंत सिंह की राजनीतिक और कानूनी स्थिति पर भी सबकी नजरें रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों को मिलेगा बड़ा फायदा, 23 नवंबर से शुरुआत राज्य

अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों को मिलेगा बड़ा फायदा, 23 नवंबर से शुरुआत