Home राज्य अनंत सिंह के तीनों बेटे बहन की शादी की तैयारी में जुटे,...

अनंत सिंह के तीनों बेटे बहन की शादी की तैयारी में जुटे, जयमाला स्टेज से बारात के रास्ते तक का लिया जायजा

0
305

पटना : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर इन दिनों शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उनकी बेटी शिवांगी की शादी को यादगार बनाने के लिए परिवार की ओर से भव्य इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी बीच अनंत सिंह के तीनों बेटे अभिषेक सिंह, अंकित सिंह और अभिनव सिंह अपने पैतृक गांव नदावां पहुंचे। यहां पहुंचते ही तीनों भाइयों ने बहन की शादी की तैयारियों की कमान संभाल ली और अलग-अलग जगहों पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

तीनों भाइयों ने सबसे पहले शादी समारोह के प्रमुख आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उनकी खास नजर जयमाला स्टेज पर रही। स्टेज की सजावट, बनावट और मेहमानों के बैठने की व्यवस्था को लेकर उन्होंने जानकारी ली। परिवार चाहता है कि शादी के दिन मेहमानों को किसी तरह की परेशानी न हो।

इसके बाद अभिषेक, अंकित और अभिनव ने दिलीप गेट से लेकर अपने घर तक के रास्ते का निरीक्षण किया। इसी रास्ते से बारात के आने की व्यवस्था की जा रही है। तीनों भाइयों ने बारातियों के स्वागत और उनके आवागमन से जुड़ी तैयारियों को भी देखा।

शादी में आने वाले मेहमानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीनों भाइयों ने बारात के लिए बनाए जा रहे विश्राम स्थल का भी जायजा लिया। वहां ठहरने और जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था कैसी है, इसकी जानकारी संबंधित लोगों से ली।

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को ऋषिकेश कुमार के साथ होनी है। इसी दिन अनंत सिंह के छोटे बेटे अभिनव सिंह का उपनयन संस्कार भी आयोजित किया जाएगा। ऐसे में परिवार में एक साथ दो बड़े कार्यक्रमों की तैयारियां चल रही हैं।

बहन की शादी को भव्य और यादगार बनाने के लिए तीनों भाई खुद मैदान में उतर चुके हैं। नदावां में लगातार तैयारियां तेज हो रही हैं और अब आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने TRIBAL ICON बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि देश

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने TRIBAL ICON बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि