Home राज्य कार्तिक पूर्णिमा से पहले पटना के सभी गंगा घाटों पर सफाई अभियान...

कार्तिक पूर्णिमा से पहले पटना के सभी गंगा घाटों पर सफाई अभियान तेज, 385 सफाई कर्मियों की तैनाती

0
6

पटना : कार्तिक पूर्णिमा 2026 को लेकर पटना नगर निगम ने गंगा घाटों पर विशेष सफाई अभियान शुरू कर दिया है। श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए सोमवार को शहर के सभी गंगा घाटों पर व्यापक स्तर पर सफाई कराई गई। इस दौरान घाटों, सीढ़ियों, संपर्क मार्गों और आसपास के क्षेत्रों की डीप क्लीनिंग की गई।

सफाई अभियान के लिए नगर निगम ने पांचों अंचलों में कुल 385 सफाई कर्मियों को तैनात किया। इसके अलावा जेसीबी, बॉबकैट, मिनी हाइवा, हाइवा, क्लोज टिपर, ई-कार्ट और स्प्रिंकलर जैसी मशीनों की मदद से सफाई कराई गई।

पाटलिपुत्र अंचल में सबसे अधिक 170 सफाई कर्मियों की तैनाती की गई। यहां 6 जेसीबी, 10 मिनी हाइवा, 2 हाइवा, 3 बॉबकैट, 12 क्लोज टिपर और 2 स्प्रिंकलर लगाए गए।

वहीं, पटना सिटी अंचल में 100 और अजीमाबाद अंचल में 80 सफाई कर्मियों को लगाया गया। बांकीपुर अंचल में 30 सफाई कर्मियों के साथ मिनी हाइवा, बॉबकैट और ई-कार्ट की मदद से सफाई कराई गई। जबकि नूतन राजधानी अंचल में भी सफाई के लिए जेसीबी और मिनी हाइवा तैनात किए गए।

पटना नगर निगम ने छठ महापर्व 2026 को जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में आयोजित करने का संकल्प लिया था। इसी पहल को आगे बढ़ाते हुए कार्तिक पूर्णिमा पर भी पूजन सामग्री और अन्य कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जा रहा है। निगम का प्रयास है कि धार्मिक आयोजनों से निकलने वाला कचरा गंगा नदी में न पहुंचे और पर्यावरण को नुकसान न हो।

नगर निगम ने आम लोगों से अपील की है कि वे पूजन सामग्री गंगा में विसर्जित न करें। इसके बजाय गीले कचरे से घर के गमलों में खाद बनाएं और सूखा कचरा नगर निगम की कचरा गाड़ी में डालें। निगम का उद्देश्य कार्तिक पूर्णिमा के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ घाट उपलब्ध कराने के साथ गंगा की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
19 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 25 से 30 कंपनियां देंगी नौकरी का मौका राज्य

19 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 25 से 30 कंपनियां देंगी नौकरी का मौका