Home राज्य पटना में साइबर फ्रॉड के खिलाफ STF की बड़ी कार्रवाई, बोरिंग रोड...

पटना में साइबर फ्रॉड के खिलाफ STF की बड़ी कार्रवाई, बोरिंग रोड और राजा बाजार में एक साथ छापेमारी; 30 से 32 लोग हिरासत में

0
5
पटना : बिहार में साइबर अपराध के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। राजधानी पटना के बोरिंग रोड और राजा बाजार समेत कई ठिकानों पर STF और स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त टीम एक साथ छापेमारी कर रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस कार्रवाई में अब तक करीब 30 से 32 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस को कई अहम दस्तावेज भी मिले हैं। फिलहाल छापेमारी जारी है।

जानकारी के अनुसार, पटना के बोरिंग रोड स्थित मोंटेसरी गली के मेरिडियन अपार्टमेंट के ए-ब्लॉक में तीसरे तल पर स्थित फ्लैट नंबर 301-A में STF की टीम ने छापेमारी की है। यहां साइबर कैफे संचालित करने वाले एक व्यक्ति से जुड़े ठिकाने की भी जांच की जा रही है।

वहीं, राजा बाजार स्थित एक अन्य अपार्टमेंट में भी पुलिस की टीम कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि साइबर फ्रॉड से जुड़े नेटवर्क की जानकारी मिलने के बाद अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई है।

30 से 32 लोगों को हिरासत में लेने की सूचना

अब तक की कार्रवाई में पुलिस ने करीब 30 से 32 लोगों को हिरासत में लिया है। छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद होने की भी सूचना है। पुलिस इन दस्तावेजों और अन्य संभावित साक्ष्यों के आधार पर साइबर अपराध से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।

साइबर फ्रॉड के नेटवर्क को खंगाल रही STF

इस कार्रवाई का उद्देश्य साइबर ठगी से जुड़े लोगों और उनके नेटवर्क का पता लगाना बताया जा रहा है। पुलिस यह जांच कर रही है कि छापेमारी वाले ठिकानों से किस तरह की गतिविधियां संचालित की जा रही थीं और इनके तार किन अन्य लोगों या स्थानों से जुड़े हैं।

फिलहाल STF और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई जारी है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के बाद मामले में और खुलासे होने की संभावना है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक पूरे ऑपरेशन और बरामदगी को लेकर आधिकारिक विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की शिक्षकों को दो टूक, समय पर स्कूल आएं और निर्धारित समय पर ही जाएं; लापरवाही पर होगी कार्रवाई राज्य

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की शिक्षकों को दो टूक, समय पर स्कूल आएं और निर्धारित समय पर ही जाएं; लापरवाही पर होगी कार्रवाई