Home राज्य Bihar Cabinet: बक्सर-भागलपुर के बीच बनेगा 6 लेन एक्सप्रेस-वे, दरभंगा में खुलेगा...

Bihar Cabinet: बक्सर-भागलपुर के बीच बनेगा 6 लेन एक्सप्रेस-वे, दरभंगा में खुलेगा कैंसर अस्पताल; पटना को मिलेगा IIT रिसर्च पार्क

0
8

पटना : बिहार में विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 14 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इन फैसलों में सड़क, स्वास्थ्य और तकनीकी शिक्षा से जुड़ी बड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।

बक्सर से भागलपुर तक 6 लेन एक्सप्रेस-वे

कैबिनेट ने बक्सर से भागलपुर के बीच 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की DPR तैयार करने के लिए 66.58 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। यह एक्सप्रेस-वे बक्सर से शुरू होकर अरवल, जहानाबाद, राजगीर, सिकंदरा और मुंगेर के भीमबांध होते हुए भागलपुर तक जाएगा। भविष्य में इसे प्रस्तावित रक्सौल-हल्दिया हाईवे से जोड़ने की भी योजना है। इस परियोजना से कई जिलों में आवागमन, व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

दरभंगा में खुलेगा कैंसर अस्पताल

स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कैबिनेट ने दरभंगा में कैंसर अस्पताल खोलने की मंजूरी दी है। यह अस्पताल गंगवारा स्थित सदर अस्पताल परिसर में शुरू होगा। इसका संचालन मुजफ्फरपुर के होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र की ओर से किया जाएगा। यहां मुख्य रूप से सिर और गर्दन के कैंसर का इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। इससे उत्तर बिहार के मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।

पटना में 305 करोड़ से बनेगा IIT रिसर्च पार्क

तकनीकी शिक्षा और शोध को बढ़ावा देने के लिए पटना में 305 करोड़ रुपये की लागत से IIT रिसर्च पार्क बनाया जाएगा। इस परियोजना के लिए IIT मद्रास के क्यूब (CUBE) संस्थान को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है। इस रिसर्च पार्क के जरिए युवाओं, शोधकर्ताओं और स्टार्टअप्स को नए शोध और तकनीकी नवाचार के अवसर मिल सकेंगे। बिहार कैबिनेट की बैठक में लिए गए इन फैसलों का फोकस कनेक्टिविटी, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और तकनीकी विकास पर रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
पटना के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, 60 छात्राओं में मची अफरातफरी; आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू राज्य

पटना के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, 60 छात्राओं में मची अफरातफरी; आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू