Home राज्य निशांत को धक्का दिए जाने के मामले पर JDU नाराज, प्रवक्ता नीरज...

निशांत को धक्का दिए जाने के मामले पर JDU नाराज, प्रवक्ता नीरज कुमार बोले- पुलिस मुख्यालय तुरंत ले संज्ञान

0
4

पटना : प्रधानमंत्री के प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ हुई समीक्षा बैठक और निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान निशांत को कथित तौर पर मुख्यमंत्री के सुरक्षा कर्मियों द्वारा हटाने और धक्का दिए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने कड़ी नाराजगी जताई है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार ने पूरे मामले को दुखद बताते हुए राज्य पुलिस मुख्यालय से तत्काल संज्ञान लेने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

नीरज कुमार ने कहा कि जिस तरीके से घटना का वीडियो सामने आया है, वह दुखद है। इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय को तुरंत इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए और पूरे प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।

शिलान्यास-उद्घाटन कार्यक्रमों में अधिकारियों के नाम पर रोक का समर्थन

राज्य सरकार की ओर से शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रमों में अधिकारियों के नाम लिखने तथा जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने से जुड़े निर्देश पर भी नीरज कुमार ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मुख्यमंत्री के फैसले को सही बताते हुए कहा कि कई जिलों से इस संबंध में शिकायतें मिली थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने कार्रवाई की और उनके निर्देश पर मुख्य सचिव की ओर से आदेश जारी किया गया।

नीरज कुमार ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को उनका उचित अधिकार और सम्मान मिलना चाहिए। सरकार का यह निर्देश इसी उद्देश्य से जारी किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के आधार पर सरकार ने यह कदम उठाया है, ताकि सरकारी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की भूमिका और सम्मान सुनिश्चित हो सके।

नीतीश कुमार की यात्रा की परंपरा को आगे बढ़ा रहे सम्राट चौधरी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बिहार दौरे और विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर नीरज कुमार ने कहा कि बिहार में जिलों का दौरा कर विकास योजनाओं की समीक्षा करने की शुरुआत नीतीश कुमार ने की थी। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई यात्राएं कीं और अलग-अलग जिलों में जाकर विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया।

नीरज कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी राज्य के जिलों का दौरा कर विकास कार्यों को देखने और उनकी समीक्षा करने का कार्यक्रम बनाया है। यह अच्छी पहल है। मुख्यमंत्री जब खुद जिलों में जाकर योजनाओं की प्रगति देखेंगे और अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे, तो विकास कार्यों को और गति मिल सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
नेपाल में फिर बड़ा सड़क हादसा: राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, तीन की मौत, सात घायल देश

नेपाल में फिर बड़ा सड़क हादसा: राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, तीन की मौत, सात घायल