Home राज्य 25 नवंबर को सीवान में ममता मेडिकल कॉलेज का होगा भव्य उद्घाटन

25 नवंबर को सीवान में ममता मेडिकल कॉलेज का होगा भव्य उद्घाटन

0
300

सीवान: जिले में 25 नवंबर 2026 को ममता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन होगा। इसके साथ ही एमबीबीएस बैच-2026 के विद्यार्थियों के लिए व्हाइट कोट  समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि मंगल पांडेय विशिष्ट अतिथि रहेंगे।

सीवान परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता में वी.वी. गिरि विश्वविद्यालय के निदेशक कौशल किशोर गिरि ने कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन जिले के लिए चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। ममता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) से मान्यता प्राप्त है। संस्थान भारत सरकार एवं बिहार सरकार से स्वीकृत है तथा वी.वी. गिरि विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ मेडिकल साइंसेज के अंतर्गत संचालित है। इस संस्थान के शुरू होने से सीवान और आसपास के जिलों के विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसर मिलेंगे। साथ ही क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता को भी नई दिशा मिलेगी।

इस कार्यक्रम में दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, जदयू जिलाध्यक्ष विकास कुमार सिंह उर्फ जीसू सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष महादेव पासवान, रालोमो जिलाध्यक्ष रिजवान अहमद, भाजपा जिला महामंत्री हरेंद्र सिंह कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष सत्यम सिंह सोनू, भाजपा मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक तथा जदयू जिला प्रवक्ता सुनील कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
पप्पू यादव बाल-बाल बचे, सड़क के गड्ढे में गिरी एस्कॉर्ट गाड़ी; निर्माण कंपनी पर लगाया लापरवाही का आरोप राज्य

पप्पू यादव बाल-बाल बचे, सड़क के गड्ढे में गिरी एस्कॉर्ट गाड़ी; निर्माण कंपनी पर लगाया लापरवाही का आरोप