Home राज्य संविधान दिवस पर मोना लॉ कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, विद्यार्थियों...

संविधान दिवस पर मोना लॉ कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

0
10

पटना : संविधान दिवस के अवसर पर मोना लॉ कॉलेज में विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों और उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन और शपथ ग्रहण के साथ हुआ। इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन डॉ. डी. के. सिंह, प्राचार्य, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के तहत निबंध लेखन, भाषण, पोस्टर निर्माण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। निबंध प्रतियोगिता का विषय ‘भारतीय संविधान का महत्त्व’ रखा गया, जबकि भाषण प्रतियोगिता में ‘प्रस्तावना और भारत की परिकल्पना’ विषय पर विद्यार्थियों ने अपने विचार रखे। वहीं, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में ‘लैंगिक समानता’ विषय के माध्यम से सामाजिक समानता का संदेश दिया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से भारतीय संविधान से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल पूछे गए।

इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन डॉ. डी. के. सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। प्रत्येक नागरिक को संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को समझना चाहिए और उन्हें अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून के विद्यार्थियों के लिए संविधान की जानकारी रखना और उसके प्रति सम्मान का भाव रखना विशेष रूप से जरूरी है।

वहीं, कॉलेज के प्राचार्य ने भी विद्यार्थियों को संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहने और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं में शामिल विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में संवैधानिक जागरूकता, सामाजिक समानता और लोकतांत्रिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
संविधान दिवस पर हिमालया कॉलेज में गूंजा लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक जागरूकता का संदेश राज्य

संविधान दिवस पर हिमालया कॉलेज में गूंजा लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक जागरूकता का संदेश