Home राज्य वैशाली में अमित शाह का होगा भव्य स्वागत, 11 दिसंबर को आएंगे...

वैशाली में अमित शाह का होगा भव्य स्वागत, 11 दिसंबर को आएंगे बिहार; CM सम्राट ने तैयारियों का लिया जायजा

0
5

वैशाली : बिहार के वैशाली में 11 से 13 दिसंबर तक तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन-2026 का आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक्शन मोड में आ गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने वैशाली स्थित बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप परिसर का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।

मुख्यमंत्री ने भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने सम्मेलन के मुख्य मंच और अन्य तैयारियों का जायजा लिया। बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग और बिहार हेरिटेज डेवलपमेंट सोसाइटी के सहयोग से इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

11 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले विदेशी प्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं के लिए आवासन, भोजन, परिवहन और सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर व्यवस्था में कमी नहीं रहनी चाहिए।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने निर्देश दिया कि बौद्धिस्ट देशों से आने वाले विदेशी प्रतिनिधियों को बिहार के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाए। इसके लिए पर्यटन विभाग के साथ समन्वय बनाकर बोधगया, राजगीर और केसरिया सहित महत्वपूर्ण स्थलों की यात्रा की योजना तैयार करने को कहा गया है। प्रतिनिधियों के सुगम आवागमन के लिए ई-बसों की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया है।

सम्मेलन के दौरान वैशाली के ऐतिहासिक अभिषेक पुष्करणी तालाब का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यहां विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाने और परिसर को मेले जैसा स्वरूप देने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही आयोजन में स्थानीय लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने वैशाली में स्थायी हेलीपैड बनाने का निर्देश दिया है। साथ ही बिहार के सभी महत्वपूर्ण पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर स्थायी हेलीपैड विकसित करने के लिए योजना तैयार करने को कहा है, ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिल सके।

मुख्यमंत्री ने सम्मेलन स्थल तक पहुंचने वाली सड़कों को दुरुस्त करने और विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार करने का निर्देश दिया है, ताकि कार्यक्रम के दौरान जाम की समस्या न हो। इसके अलावा सीसीटीवी निगरानी, कमांड एवं कंट्रोल रूम, पार्किंग और आसपास के गांवों में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर बनाने को कहा गया है।

अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन के जरिए बिहार को वैश्विक बौद्ध पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में पेश करने की तैयारी है। अब वैशाली में होने वाले इस आयोजन पर देश-विदेश की नजरें रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार का बड़ा दांव, लोकसभा-विधानसभाओं में 50% तक बढ़ेंगी सीटें! देश

महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार का बड़ा दांव, लोकसभा-विधानसभाओं में 50% तक बढ़ेंगी सीटें!