Home विश्व समाचार होर्मुज संकट पर ट्रंप का नया रुख, बोले- ईरान पर सैन्य कार्रवाई...

होर्मुज संकट पर ट्रंप का नया रुख, बोले- ईरान पर सैन्य कार्रवाई के बजाय आर्थिक दबाव से खुलेगा रास्ता

0

वॉशिंगटन, 09 अगस्त : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका फिलहाल ईरान के खिलाफ किसी नई सैन्य कार्रवाई के बजाय उसकी आर्थिक मुश्किलों के जरिए होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खुलवाने की रणनीति अपना सकता है। ट्रंप का यह बयान उस समय आया है जब ईरान ने जलडमरूमध्य खोलने से पहले अमेरिका के सामने कई शर्तें रखी हैं।

ट्रंप ने एक बातचीत में कहा कि अमेरिका इस मामले को फिलहाल शांत तरीके से आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने ईरान के साथ बातचीत को भी सीमित बताते हुए कहा कि अमेरिका फिलहाल हालात पर नजर रख रहा है।

ट्रंप ने ईरान की अर्थव्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि देश महंगाई और आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा है। उन्होंने दावा किया कि ईरान के पास पर्याप्त धन नहीं है और मौजूदा परिस्थितियां उस पर दबाव बढ़ा रही हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि युद्ध के बावजूद अमेरिकी नागरिकों पर आर्थिक दबाव अपेक्षाकृत कम हुआ है, क्योंकि तेल की कीमतें नीचे आई हैं।

ट्रंप की टिप्पणी से कुछ घंटे पहले ईरान ने कहा था कि वह अमेरिकी मांगों के बिना होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से नहीं खोलेगा। ईरान की ओर से रखी गई शर्तों में अमेरिका द्वारा ईरान को धमकी या अपमानित नहीं करने समेत कई मांगें शामिल बताई गई हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
विश्व समाचार

संयुक्त राष्ट्र में भारत की खास पहल, जेनेवा पहुंचा पांच मोरों का कुनबा, यूएन ने बनाया ‘फोटो ऑफ द वीक’

Exit mobile version