Home विश्व समाचार फ्लाईदुबई की कॉकपिट में हिंसाः को-पायलट ने कैप्टन पर चाकू से किया...

फ्लाईदुबई की कॉकपिट में हिंसाः को-पायलट ने कैप्टन पर चाकू से किया हमला, आपातकालीन लैंडिंग

0

तेल अवीव/दुबई : दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 को बुधवार को विमान में हुई हिंसक घटना के बाद सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया। फ्लाइट ने आपातकालीन संकेत भेजे और कुछ देर के लिए संभावित हाईजैकिंग की आशंका पैदा हो गई। विमान बाद में सुरक्षित रूप से तबुक में उतर गया और सभी यात्री सुरक्षित बताए गए। इस विमान में 27 बच्चाें समेत 174 यात्री सवार थे। प्लेन में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए, हालाँकि दोनों पायलटों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

फ्लाईदुबई ने कहा कि तेल अवीव जा रही उड़ान में एक “घटना” हुई, जिसके बाद विमान को तबुक डायवर्ट किया गया। एयरलाइन के मुताबिक, विमान सुरक्षित उतरा और सभी यात्रियों की गिनती पूरी कर ली गई है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इस विमान में 174 यात्री सवार थे, जिनमें 27 बच्चे और 150 से ज़्यादा इज़राइली शामिल थे। उड़ान के दो घंटे बाद हालात तब बिगड़ गए जब को-पायलट ने कथित तौर पर कैप्टन पर चाकू से हमला किया और प्लेन का कंट्रोल अपने हाथ में लेने की कोशिश की। इज़राइली यात्रियों और क्रू ने कॉकपिट में घुसकर हमलावर को काबू में किया। प्लेन में मौजूद एक डेंटिस्ट ने घायल कैप्टन का इलाज किया, जबकि दो अतिरिक्त पायलटों ने प्लेन को सऊदी अरब के तबुक तक पहुँचाया। प्लेन में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए, हालाँकि दोनों पायलटों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

एक इजराइली अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की ओर से भी कॉकपिट में चीख-पुकार और खून दिखाई देने की बातें सामने आई हैं। एक यात्री की मां ने मीडिया काे बताया कि उनकी बेटी ने विमान में चीखने की आवाजें सुनीं और एक व्यक्ति को चाकू के साथ एक पायलट को जमीन पर गिराते देखा।

वहीं, फ्लाइट-ट्रैकिंग वेबसाइट फ़्लाइटराडार24 के अनुसार, विमान ने उड़ान के दौरान अचानक और तेजी से ऊंचाई खोई। विमान करीब 30 सेकंड से भी कम समय में लगभग 14,000 फीट नीचे आ गया। इसके बाद विमान ने अपना रास्ता बदला और तबुक की ओर चला गया।

विमान ने एक सामान्य आपातकालीन संकेत के बाद संभावित गैरकानूनी हस्तक्षेप का संकेत देने वाला अलर्ट भी भेजा था। इसी वजह से शुरुआती तौर पर हाईजैकिंग की आशंका पैदा हुई। हालांकि, इजराइली प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता डोरोन स्पीलमैन ने कहा कि घटना को हाईजैकिंग नहीं माना जा रहा है।

घटना के बाद इजराइल में उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठकें हुईं। इजराइली वायुसेना ने लड़ाकू विमान भेजे, हालांकि वे सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले लौट गए। इजराइली प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि स्थिति “नियंत्रण में” है और यात्रियों को सुरक्षित वापस लाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। दो इजराइली अधिकारियों ने प्रारंभिक आकलन के आधार पर घटना को संभावित “आतंकी हमले” की कोशिश से जोड़कर देखा है।

तबुक एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार, विमान के कैप्टन और को-पायलट दोनों घायल हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। विमान में सवार यात्रियों को आवश्यक सहायता दी गई और सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।

इजराइल एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ने यात्रियों के परिवारों के लिए बेन गुरियन एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 के डोमेस्टिक अराइवल्स हॉल में विशेष प्रतीक्षा और सूचना क्षेत्र बनाया है। यहां परिवारों को यात्रियों की स्थिति और आगे की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी जा रही है।

फ्लाईदुबई यात्रियों को तबुक से आगे इजराइल पहुंचाने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था कर रही है। इस बीच, घटना के वास्तविक क्रम, कॉकपिट में हुई हिंसा, आपातकालीन संकेतों और संभावित मकसद की जांच की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

गयाजी: पितृपक्ष में आस्था का सैलाब, विष्णुपद मंदिर का क्या है महत्व?

Exit mobile version