खूंटी , 09 अगस्त : खूंटी जिले की प्रतिभावान तीरंदाज नेहा नाग का चयन द्वितीय एनटीपीसी नेशनल आर्चरी टूर्नामेंट के लिए हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 18 से 26 अगस्त तक बोकारो के मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में आयोजित होगी।
नेहा नाग पूर्व में वीर बिरसा तीरंदाजी अकादमी की प्रशिक्षु रही हैं। वर्तमान में वह रांची साई सेंटर में नियमित रूप से प्रशिक्षण ले रही हैं। अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है।
नेहा के चयन पर खूंटी जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष कोचे मुंडा, सचिव बसंत कुमार सहित रोशन कुमार, अपूर्व कुमार महतो, मेघा कुमार एवं अभय ने बधाई देते हुए प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।






