Homeराज्यMADHUBANI:- सोशल मीडिया पर हथियार लहराने के आरोप में 2 युवक गिरफ्तार

MADHUBANI:- सोशल मीडिया पर हथियार लहराने के आरोप में 2 युवक गिरफ्तार

मधुबनी- 10 अगस्त। सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) के माध्यम से दो युवकों द्वारा हाथ में अवैध आग्नेयास्त्र लहराते एवं फायरिंग करते हुए वीडियो और फोटो प्राप्त हुआ। जिसके माध्यम से क्षेत्र में अपना वर्चस्व स्थापित करने तथा आम जनता में डर और दहशत फैलाने का प्रयास किया जा रहा था। वीडियो की जांच एवं सत्यापन के क्रम में वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के शिवम कुमार साह एवं चन्दन कुमार मंडल के रूप में हुई। उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार के द्वारा व्यक्ति की त्वरित गिरफ्तारी हेतु बासोपट्टी थाना को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

प्राप्त निर्देश के आलोक में बासोपट्टी थाना की पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त वायरल वीडियो का वैज्ञानिक एवं स्थानीय स्तर पर सत्यापन किया गया तथा सशस्त्र बल के साथ त्वरित छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के जानकीनगर के वार्ड संख्या-13 स्थित घर की घेराबंदी कर शिवम कुमार साह एवं ग्राम मझौरा गांव के वार्ड संख्या-10 स्थित घर से चन्दन कुमार मंडल को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की तलाशी लेने पर उनके पास से घटना में प्रयुक्त 02 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस द्वारा पूछताछ के क्रम में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वायरल वीडियो में दिख रहा अवैध हथियार वे नेपाल से लेकर आया था। इस संबंध में बासोपट्टी थाना द्वारा आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या-279/24 दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है तथा अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शिवम कुमार साह का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और वह जेल भी जा चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments