Home देश मुरादाबाद : दहशत का पर्याय बन चुका तेंदुआ पिंजरे में कैद, ग्रामीणों...

मुरादाबाद : दहशत का पर्याय बन चुका तेंदुआ पिंजरे में कैद, ग्रामीणों काे राहत

0

वन विभाग की रेस्क्यू टीम द्वारा लगाए गए केज ट्रैप के माध्यम से तेंदुए का रेस्क्यू किया

मुरादाबाद, 10 अगस्त : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के तहसील ठाकुरद्वारा के ग्राम बलिया क्षेत्र में सोमवार तड़के वन विभाग की रेस्क्यू टीम द्वारा लगाए गए केज ट्रैप के माध्यम से तेंदुआ रेस्क्यू किया गया है। वन विभाग की टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर पिंजरे को अपने कब्जे में ले लिया गया। जिलाधिकारी डा राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि संवेदनशीलता के दृष्टिकोण से वन विभाग की देखरेख में रेस्क्यू टीम लगातार सक्रिय है।

थाना ठाकुरद्वारा क्षेत्र के लालापुर पीपलसाना गांव में गांव निवासी महिला संतोष देवी को तेंदुए ने बीते दिनों शिकार बना लिया था । इसके बाद से तेंदुए की सक्रियता ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा रखी थी । खेत में काम करने जाने वाले किसानों और चारा लेने जाने वाली महिलाओं को भी डर लगता था । तेंदुए की लगातार मौजूदगी और हाल की घटनाओं के बाद वन विभाग ने प्रभावित गांवों में निगरानी बढ़ाने के साथ जगह पिंजरे लगा दिए थे। इसमें सोमवार सुबह 5 के लगभग वन विभाग की रेस्क्यू टीम को सफलता मिल गई। तेंदुए के पिंजरे में कैद हो जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
देश

बारिश के बीच परवान चढ़ी शिवभक्ति: गलता से निकली कांवड़ियों की कतार

Exit mobile version