Home देश सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाव

सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाव

0
Oplus_131072

सतना, 10 अगस्त : मध्य प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट एवं विरसिगपुर में सावन के दूसरे सोमवार को प्रमुख शिवालयों की ओर श्रद्धालुओं का रेला निकल पड़ा। किसी के हाथ में जल से भरा पात्र था तो कोई दूध, बेलपत्र, पुष्प और पूजन सामग्री लेकर भगवान शिव के दरबार में पहुंच रहा था। मंदिरों के आसपास भक्ति गीत और हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारे गूंजते सोमवार और शिव भक्ति का चरम…रहे। बिरसिंहपुर का प्रसिद्ध गैबीनाथ मंदिर हो या धर्मनगरी चित्रकूट का प्राचीन मत्स्येंद्रनाथ मंदिर, दोनों ही स्थानों पर सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

गैबीनाथ धाम में उमड़ा जनसैलाब

बिरसिंहपुर स्थित प्रसिद्ध गैबीनाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार पर आस्था का विराट दृश्य देखने को मिला। भोर से ही दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे थे। सुबह होते-होते मंदिर परिसर के साथ आसपास का क्षेत्र भी शिवभक्तों से भर गया। भगवान गैबीनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।

महिला, पुरुष, युवा, बुजुर्ग और बच्चों के साथ बड़ी संख्या में परिवार मंदिर पहुंचे। कई श्रद्धालु हाथों में दूध और जल लेकर भगवान शिव के अभिषेक के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। मंदिर में पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक जलधारी से किया।

मत्स्येंद्रनाथ मंदिर में भोर से लगी कतार

धर्मनगरी चित्रकूट के प्राचीन मत्स्येंद्रनाथ मंदिर में भी सावन के दूसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यहां भोर से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। सूर्योदय के साथ मंदिर में दर्शन करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती गई। श्रद्धालुओं ने भगवान मत्स्येंद्रनाथ का जलाभिषेक किया और दूध से अभिषेक कर बेलपत्र, पुष्प एवं पूजन सामग्री अर्पित की। भारी भीड़ के बीच पुलिस-प्रशासन रहा अलर्ट-सावन सोमवार पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस पहले से ही सतर्क रहा। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। चित्रकूट और बिरसिंहपुर में तहसीलदार और थाना प्रभारी भी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए मौके पर मौजूद रहें।

श्रद्धालु सावन सोमवार को सतना और मैहर जिले के सभी शिव मंदिरों में भक्तों ने पहुंचकर भोलेनाथा का जलाभिषेक किया। मार्कण्डेय आश्रम धाम, नदो; सिद्धेश्वर महादेव; नर्मदेश्वर महादेव, उचेहरा; गुप्तेश्वर महादेव, सतना। गोलामठ महादेव मंदिर सहित स्थानीय प्रमुख शिवालय में भक्तों ने दर्शन किए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
खेल

स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में सोनू ने जीता स्वर्ण और रजत पदक, बीएफसीएल ने किया सम्मानित

Exit mobile version