Home Uncategorized शहीद दिवस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

शहीद दिवस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

0

पटना, 11 अगस्त बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को शहीद दिवस के अवसर पर पटना स्थित शहीद स्मारक परिसर में अमर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में उन्होंने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके बलिदान को नमन किया।

शहीद दिवस के अवसर पर 11 अगस्त 1942 को देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सात अमर शहीदों उमाकांत प्रसाद सिंह, रामानंद सिंह, सतीश प्रसाद झा, जगतपति कुमार, देवीपद चौधरी, राजेंद्र सिंह और राम गोविंद सिंह के बलिदान को याद किया गया।

राजकीय समारोह शहीद स्मारक परिसर, पटना में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के योगदान को नमन किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, विधायक श्याम रजक सहित कई मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसके बाद सभी ने बिहार विधानमंडल परिसर स्थित शहीद पार्क में अमर ज्योति के समक्ष पुष्पचक्र अर्पित किया और स्वतंत्रता संग्राम के सभी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीदों के बलिदान को याद करते हुए देश की आजादी के लिए उनके योगदान और संघर्ष को नमन किया गया

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
देश

14 अगस्त को घुमारवीं के निहारी में होगा राज्य स्तरीय वन महोत्सव, 50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

Exit mobile version