Homeक्राइम न्यूज़फतेहाबाद:विदेश रहते पड़ोसी की फर्जी फेसबुक आईडी से ढाई लाख की ठगी,...

फतेहाबाद:विदेश रहते पड़ोसी की फर्जी फेसबुक आईडी से ढाई लाख की ठगी, मामला दर्ज

फतेहाबाद, 11 अगस्त : साइबर ठगों ने फतेहाबाद में एक दुकानदार को अपने जाल में फंसाकर दो लाख 61 हजार रुपये ठग लिए। ठगों ने दुकानदार को विदेश गए उसके पड़ोसी की फर्जी फेसबुक आईडी तैयार कर पहले लाखों रुपये भेजने और बाद में वीजा रिन्यू में मदद के नाम पर यह राशि ट्रांसफर करवा ली। दुकानदार को जब अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने इस बारे शिकायत दर्ज करवाई। मंगलवार को साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में आदमपुर के गांव महलसरा निवासी सुनील कुमार ने कहा है कि वह अब फतेहाबाद में विकास टाऊन में रहता है और चार मरला कालोनी फतेहाबाद में उसकी कॉस्मेटिक की दुकान है। दो अगस्त को उसकी फेसबुक आईडी पर पीनु गोदारा नाम की आईडी से मैसेज आया। उसका पड़ोसी पीनु गोदारा जर्मनी गया हुआ है। मैसेज में उसने कहा कि वह उसके पास कुछ रुपये भेज रहा है। जब वह भारत वापस आएगा तो यह रुपये ले लेगा। उसने रुपये ट्रांसफर करने के लिए उसका आधार कार्ड मांगा। उसके बाद उसने 10 लाख 40 हजार 600 रुपये की एक स्लिप उसके पास भेजी और कहा कि यह राशि कल तक उसके खाते में आ जाएगी। सुनील ने शिकायत में कहा कि उसके बाद उसके पास व्हाट्सएप कॉल आई और कहा कि यह स्लिप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में दिखा देना जिसके बाद उसे यह रुपये मिल जाएंगे। कुछ देर बाद उसके पास फेसबुक पर मैसेज आया कि उसने अपना वीजा रिन्यू करवाना है और उसे दो लाख 60 हजार रुपये की आवश्यकता है। उसने एक एजेंट का नंबर देकर उससे बात करने को कहा। जब उसने एजेंट से बात की तो एजेंट ने उसे एक गुगल पे नंबर दिया और इस नंबर पर रुपये भेजने को कहा। इसके बाद उसने एजेंट के कहे अनुसार अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल दो लाख 61 हजार रुपये डाल दिए। इसके बाद जब उसके पास फेसबुक मैसेंजर से कॉल की तो उसने उसकी कॉल का कोई नहीं दिया गया। बार-बार कॉल करने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसने अपने पड़ोसी पीनू का फेसबुक आईडी को चैक किया तो पाया कि यह आईडी पीनू की नहीं है। इस पर उसने पीनू गोदारा से बात की तो उसने बताया कि उसने वीजा के नाम पर कोई रुपये नहीं डलवाए है। सुनील के अनुसार इस पर उसने आभास हुआ कि उसके साथ फ्रॉड हो गया है। इस पर उसने इसकी शिकायत तुरंत 1930 पर कॉल करके दर्ज करवाई। इस मामले में अब साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments