Home देश मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना जल्द होगी शुरू, युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना जल्द होगी शुरू, युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग

0

देहरादून, 11 अगस्त : उत्तराखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने वाली ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026’ जल्द शुरू होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी योजना को शीघ्र ही विधिवत शुरू करेंगे।

राज्य सरकार ने उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से योजना को मंजूरी दी है। योजना को मुख्यमंत्री पहले ही अनुमोदन प्रदान कर चुके हैं।

योजना के तहत राज्य के विश्वविद्यालयों तथा शासकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी।

इसमें संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) और राज्य लोक सेवा आयोग (पीएससी) की सिविल सेवा परीक्षाओं के साथ रक्षा सेवाओं की सीडीएस परीक्षा,बैंकिंग,रेलवे और कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षाओं की तैयारी शामिल होगी।

इसके अलावा प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश तथा पात्रता निर्धारण से संबंधित कैट, मैट, गेट, नेट और सीएसआईआर-नेट जैसी परीक्षाओं के लिए भी विद्यार्थियों को ऑनलाइन कोचिंग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

सरकार का मानना है कि योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को घर बैठे गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री और विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध होगा। इससे विशेष रूप से दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

योजना से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर मिल सकेगा और उन्हें महंगी निजी कोचिंग पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।मुख्यमंत्री के स्तर से योजना के औपचारिक शुभारंभ की तिथि जल्द निर्धारित की जाएगी। शुभारंभ के बाद विद्यार्थियों को ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
देश

झारखंड विधानसभा घेराव के बाद छात्रों का आरोप, शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन पर हुआ लाठीचार्ज

Exit mobile version