Home विश्व समाचार बलूचिस्तान में पुल उड़ाने की जिम्मेदारी यूबीए ने ली, सैन्य आवाजाही बाधित...

बलूचिस्तान में पुल उड़ाने की जिम्मेदारी यूबीए ने ली, सैन्य आवाजाही बाधित करने का दावा

0

क्वेटा, 11 अगस्त : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक पुल को विस्फोट से उड़ाए जाने की घटना की जिम्मेदारी यूनाइटेड बलूच आर्मी (यूबीए) ने ली है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, संगठन ने दावा किया है कि कच्छी जिले के सन्नी रोड पर धादर के पास सबरी इलाके में स्थित पुल को विस्फोटकों के जरिए निशाना बनाया गया।

यूबीए के प्रवक्ता मजार बलूच के हवाले से बलूचिस्तान पोस्ट ने बताया कि संगठन के लड़ाकों ने शनिवार शाम पुल पर विस्फोट किया, जिसके बाद मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। संगठन का दावा है कि इस कार्रवाई से इलाके में पाकिस्तानी सेना की आवाजाही और रसद पहुंचाने की व्यवस्था प्रभावित हुई है।

प्रवक्ता के अनुसार, पाकिस्तानी सैन्य बल इस मार्ग का इस्तेमाल सैन्य सामग्री पहुंचाने और अभियान संबंधी गतिविधियों के लिए करते थे। संगठन ने दावा किया कि पुल के क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र में सैन्य लॉजिस्टिक्स और आवाजाही बाधित हुई है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

यूबीए ने कहा है कि वह स्वतंत्र बलूचिस्तान की स्थापना की मांग को लेकर आगे भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रखेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
देश

कट्टरपंथ के विरोधी संत कबीर को हिंदुओं ने पूजा, मुसलमान उन्हें दूर से छूना भी नहीं चाहते : मुख्यमंत्री याेगी

Exit mobile version