Homeखेलरॉटरडैम डॉकर्स की जर्सी लॉन्च, जोंटी रोड्स और जॉन अब्राहम ने किया...

रॉटरडैम डॉकर्स की जर्सी लॉन्च, जोंटी रोड्स और जॉन अब्राहम ने किया अनावरण

फायरफ्लाइज डॉट एआई बनी आधिकारिक जर्सी पार्टनर

मुंबई, 11 अगस्त : यूरोप में क्रिकेट को नई पहचान देने की तैयारी कर रही यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) के उद्घाटन सत्र से पहले रॉटरडैम डॉकर्स ने अपनी आधिकारिक जर्सी लॉन्च कर दी है। मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में टीम के सह-मालिक और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स, अभिनेता एवं सह-मालिक जॉन अब्राहम और फ्रेंचाइजी के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक मधुकर श्री की मौजूदगी में जर्सी का अनावरण किया गया।

इस अवसर पर फ्रेंचाइजी ने फायरफ्लाइज डॉट एआई को अपना आधिकारिक जर्सी पार्टनर बनाने की घोषणा भी की। कंपनी के सह-संस्थापक और सीईओ कृष्ण रमीनेनी रॉटरडैम डॉकर्स के फाउंडिंग इन्वेस्टर के रूप में भी टीम से जुड़ गए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य क्रिकेट, तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बीच तालमेल को बढ़ावा देना है।

जोंटी रोड्स ने कहा कि रॉटरडैम यूरोप का महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार है और डॉकर्स की कोशिश यूरोप में क्रिकेट के विकास के लिए मजबूत आधार तैयार करने की होगी। उन्होंने खास तौर पर नीदरलैंड्स सहित यूरोप के युवा क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने और सीखने का अवसर देने की बात कही।

जॉन अब्राहम ने कहा कि ईटीपीएल के जरिए नीदरलैंड्स, आयरलैंड और स्कॉटलैंड में जमीनी स्तर पर क्रिकेट प्रतिभाओं को विकसित करने का अवसर मिलेगा। उनका मानना है कि इस लीग से क्रिकेट को वैश्विक खेल बनाने की दिशा में मदद मिल सकती है।

रॉटरडैम डॉकर्स ईटीपीएल के उद्घाटन मुकाबले में 26 अगस्त को वूरबर्ग में एम्स्टर्डम फ्लेम्स के खिलाफ अभियान शुरू करेगा। टीम के सह-मालिकों में जोंटी रोड्स, जॉन अब्राहम और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस शामिल हैं। डु प्लेसिस टीम की अगुवाई करेंगे।

टीम में हेनरिक क्लासेन, एनरिक नॉर्खिया, लोगान वैन बीक और रोएलोफ वैन डर मर्वे जैसे अनुभवी टी20 खिलाड़ी भी शामिल हैं। इनके साथ नीदरलैंड्स के उभरते क्रिकेटरों को भी टीम में जगह दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments