Home देश लाठीचार्ज के विरोध में छात्रों ने निकाला मौन जुलूस, कहा आंदोलन रहेगा...

लाठीचार्ज के विरोध में छात्रों ने निकाला मौन जुलूस, कहा आंदोलन रहेगा जारी

0

रांची, 11 अगस्त : जेपीएससी-जेएसएससी प्रकरण को लेकर 10 अगस्त को विधानसभा मार्च के दौरान हुए पुलिस की लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को छात्र और अभ्यर्थियों ने जयपाल सिंह स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक मौन जुलूस निकाला।

मौन जुलूस में बड़ी संख्या में छात्र और अभ्यर्थी शामिल हुए। मौन जुलूस के दौरान छात्रों ने मौजूद पुलिसकर्मियों को फूल देकर सम्मानित करने का प्रयास किया। छात्रों ने लाठीचार्ज के लिए पुलिसकर्मियों के प्रति प्रतीकात्मक रूप से आभार जताने के उद्देश्य से फूल पेश किए। हालांकि, मौके पर मौजूद थानेदार और अन्य पुलिसकर्मियों ने छात्रों से फूल स्वीकार नहीं किए। छात्रों के इस अप्रत्याशित और शांतिपूर्ण कदम से वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी कुछ देर के लिए असहज नजर आए।

जुलूस में शामिल कई छात्र अपने हाथों में पोस्टर लेकर चल रहे थे। पोस्टरों के माध्यम से जेपीएससी-जेएसएससी पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई गई।

जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में छात्र और अभ्यर्थी हाथों में मोमबत्ती जलाकर चल रहे थे। इस दौरान कई छात्रों ने मोबाइल फोन की टॉर्च जलाकर भी जुलूस में हिस्सा लिया। छात्रों का कहना था कि विधानसभा मार्च के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के बावजूद उनका आंदोलन कमजोर नहीं हुआ है। छात्रों ने स्पष्ट किया कि जेपीएससी-जेएसएससी प्रकरण में निष्पक्ष जांच और उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

मौन जुलूस में बडी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभ्यतर्थी मौजूद थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
देश

रूस में 97 दिन से फंसे पिथौरागढ़ के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी

Exit mobile version