Home राज्य बक्सर के नया भोजपुर में 5 वारंटी सहित कुल छह गिरफ्तार

बक्सर के नया भोजपुर में 5 वारंटी सहित कुल छह गिरफ्तार

0

बक्सर , 12 अगस्त : नया भोजपुर पुलिस ने 5 वारंटियों सहित कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें समकालीन अभियान के तहत 5 वारंटी तथा शराब सेवन के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार वारंटियों में स्थानीय थाना क्षेत्र के पियारा पोखरा निवासी शिवलखन नट के दो पुत्र रमेश नट एवं उमेश नट तथा बंगाली नट का पुत्र अशोक नट व स्व. बारा नट का पुत्र रविंद्र नट के अलावा नया भोजपुर निवासी मकदूम कुरैशी का पुत्र अनुल हक शामिल है ।

वहीं नया भोजपुर चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान शराब सेवन को लेकर नया भोजपुर के रहने वाले इसराफिल खान के पुत्र बोरा खान को गिरफ्तार किया गया ।

इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया की समकालीन अभियान के तहत सभी 5 वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
विश्व समाचार

बेलारूस और पाकिस्तान को जोड़ने वाले रेल रूट को शुरू करने की योजना बना रहा रूस का ट्रांसपोर्ट मंत्रालय

Exit mobile version